अब घर की दीवार पर उगेंगी ताजी सब्जियां! बोतलों से बनाएं खूबसूरत प्लांटर्स

सावन में घर की खाली दीवार को हरा-भरा बनाने का यह आसान तरीका काफी अनोखा है। पुरानी चीजों को दोबारा इस्तेमाल करके तैयार किया गया यह छोटा सा गार्डन घर की खूबसूरती भी बढ़ाएगा और देखने वालों का ध्यान भी खींचेगा। इसे तैयार करने के लिए ज्यादा जगह या बड़े सेटअप की जरूरत नहीं होती।

अपडेटेड Aug 11, 2026 पर 12:00 PM

 

बारिश में घर की खाली दीवार को हरा-भरा और खूबसूरत बनाने के लिए यह आसान तरीका अपनाया जा सकता है। पुरानी चीजों को फिर से उपयोग करके तैयार किया गया यह गार्डन कम जगह में भी घर को नया और अट्रैक्टिव लुक देगा। साथ ही, दीवार पर हरियाली देखकर घर का माहौल भी ज्यादा ताजा और खुशनुमा लगेगा।


मटेरियल लिस्ट

This may contain: several mason jars filled with water and plants

इस छोटे से गार्डन को तैयार करने के लिए बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं होगी। पुरानी 2 लीटर की प्लास्टिक बोतल, कैंची या कटर, मजबूत रस्सी या तार, आउटडोर पेंट, हल्की मिट्टी और अपनी पसंद के पौधे रहेंगे। बोतल को इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह धोकर साफ कर लें और उसका लेबल भी हटा दें। इससे प्लांटर साफ और सुंदर दिखाई देगा।

बोतल कटिंग

This may contain: an outdoor garden with plants growing in plastic bottles on the wall and attached to a wooden pallet

बोतल को प्लांटर का शेप देने के लिए उसके बीच वाले हिस्से में कटिंग करें। ऊपर और नीचे का हिस्सा वैसा ही रखें, ताकि मिट्टी आसानी से अंदर बनी रहे। बोतल के नीचे कुछ छोटे छेद जरूर करें। इससे एक्सेस वाटर बाहर निकलता रहेगा और मिट्टी में पानी जमा होने की वजह से पौधे की जड़ें खराब नहीं होंगी।

डेकोरेटिव टिप्स

प्लास्टिक की बोतल को अट्रैक्टिव बनाने के लिए उस पर अपनी पसंद का आउटडोर या स्प्रे पेंट किया जा सकता है। अलग-अलग रंगों से बोतलों को रंगने पर पूरा वर्टिकल गार्डन काफी सुंदर लगेगा। पेंट करने के बाद बोतल को अच्छी तरह सूखने दें। इसके बाद ही उसमें मिट्टी भरें और पौधा लगाएं। चाहें तो लालटेन जैसा लुक देने के लिए हल्के और चमकीले रंग भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

प्लांट सेलेक्शन

इन प्लांटर्स में ऐसे पौधे लगाना बेहतर रहेगा जिन्हें ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती। धनिया, लेट्यूस, हरा प्याज और हरी मिर्च आसानी से लगाए जा सकते हैं। इसके अलावा थाइम, ऑरेगैनो और मनी प्लांट भी अच्छे ऑप्शन हैं। पौधों को जरूरत के हिसाब से पानी और रोशनी देने से वे अच्छी तरह बढ़ सकते हैं और आपकी दीवार धीरे-धीरे हरी दिखने लगेगी।

ग्रीन वॉल

सभी प्लांटर्स तैयार होने के बाद उन्हें मजबूत रस्सी या तार की मदद से दीवार पर लगाया जा सकता है। इन्हें एक के नीचे एक या अलग-अलग ऊंचाई पर लगाने से दीवार पर सुंदर पैटर्न बन जाएगा। इस तरह बिना ज्यादा जमीन घेरें घर में हरियाली बढ़ाई जा सकती है। कुछ ही समय में दीवार छोटे से हरे-भरे बगीचे जैसी दिखाई देने लगेगी।

पुरानी प्लास्टिक की बोतलों के उपयोग के इस तरीके से घर की खाली दीवार को हरा-भरा बनाया जा सकता है। जो कम जगह में गार्डन बनाने के साथ घर की खूबसूरती बढ़ाता है। थोड़ी सी मेहनत और देखभाल से दीवार पर हरियाली के साथ ताजी सब्जियां भी उगाई जा सकती हैं।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।