Amazing Facts: वॉशरूम के दरवाजे पर WC क्यों लिखा होता है? 99% लोग नहीं जानते वजह

Amazing Facts: सोशल मीडिया पर आपने कई रोचक और हैरान करने वाले फैक्ट्स जरूर देखे होंगे, लेकिन क्या कभी सोचा है कि वॉशरूम के दरवाजे पर WC क्यों लिखा होता है? यह सिर्फ एक संकेत नहीं, बल्कि इसके पीछे खास मतलब और इतिहास छिपा है, जिसे जानना हर किसी के लिए दिलचस्प और जरूरी है

अपडेटेड Feb 11, 2026 पर 10:29 AM
Story continues below Advertisement
Amazing Facts: आज भी यूरोप, होटलों, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर WC लिखा होना आम बात है।

जब भी हम मॉल में शॉपिंग करने जाते हैं, ऑफिस में काम करते हैं या किसी बड़ी इमारत में एंट्री लेते हैं, तो एक छोटी-सी जरूरत सबको एक जैसी होती है—टॉयलेट की। लेकिन जैसे ही नजर इधर-उधर जाती है, कंफ्यूजन शुरू हो जाता है। कहीं Bathroom लिखा होता है, कहीं Washroom और कहीं Restroom। आमतौर पर लोग इन्हें एक ही मान लेते हैं और बिना सोचे समझे किसी में भी चले जाते हैं। लेकिन असल में इन तीनों शब्दों का मतलब, इस्तेमाल और माहौल एक-दूसरे से अलग होता है। यह फर्क भाषा, संस्कृति और जगह से जुड़ा हुआ है। कई बार गलत जगह गलत दरवाजा खोलना शर्मिंदगी की वजह भी बन सकता है।

खासकर विदेश यात्रा, इंटरनेशनल ऑफिस या बड़े कॉर्पोरेट स्पेस में यह अंतर समझना और भी जरूरी हो जाता है। रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी इस छोटी-सी बात के पीछे छिपा बड़ा मतलब जानना आपको ज्यादा कॉन्फिडेंट और अवेयर बनाता है।

बाथरूम, वॉशरूम और रेस्टरूम में क्या फर्क है?


बाथरूम आमतौर पर घर, होटल या अपार्टमेंट में होता है। इसमें नहाने की सुविधा के साथ सिंक और कई बार बाथटब भी शामिल होता है।

वॉशरूम शब्द का इस्तेमाल ज्यादातर सार्वजनिक जगहों के लिए किया जाता है। मॉल, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, पार्क या थिएटर में जो टॉयलेट होते हैं, उन्हें वॉशरूम कहा जाता है।

रेस्टरूम नाम से ही साफ है कि यह विश्राम से जुड़ा शब्द है। हालांकि यहां आराम करने से ज्यादा टॉयलेट और सिंक की सुविधा होती है। आम बोलचाल में लोग वॉशरूम और रेस्टरूम दोनों को ही पब्लिक टॉयलेट कह देते हैं।

वॉशरूम के बाहर क्यों लिखा होता है WC?

अक्सर आपने वॉशरूम के दरवाजे पर WC लिखा देखा होगा। यह कोई कोड नहीं, बल्कि एक संक्षिप्त शब्द है। WC का फुल फॉर्म Water Closet होता है। यह शब्द 19वीं सदी के अंत में तब प्रचलन में आया, जब आधुनिक प्लंबिंग और फ्लश सिस्टम विकसित हो रहे थे। उस समय यह एक बंद और निजी जगह को दर्शाता था, जहां पानी से फ्लश की सुविधा होती थी।

WC शब्द कैसे हुआ लोकप्रिय?

शुरुआत में Water Closet को आधुनिक सुविधा माना जाता था। समय के साथ इसका नाम छोटा होकर WC रह गया। यह शब्द खासतौर पर यूके और यूरोप में ज्यादा प्रचलित हुआ और बाद में दुनिया के अन्य देशों में भी फैल गया।

आज भी क्यों दिखता है WC बोर्ड?

आज भी यूरोप, होटलों, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर WC लिखा होना आम बात है। यह शब्द भाषा की बाधा को भी कम करता है, ताकि विदेशी यात्री आसानी से शौचालय की पहचान कर सकें। यही कारण है कि WC आज भी एक भरोसेमंद और पहचाना जाने वाला संकेत माना जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।