Get App

लाइव ब्लॉग

Akhilesh Nath Tripathi MAY 26, 2025 / 5:51 PM IST

Mumbai Rains Highlights: मुंबई में 75 साल में सबसे जल्द मानसून ने दी दस्तक! पहली बारिश से ही मायानगरी बेहाल!मेट्रो स्टेशन, रेलवे ट्रैक और सड़कें जलमग्न

Maharashtra Mumbai Rains Today Highlights: मुंबई में सोमवार (26 मई) को हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। भारी बारिश के कारण अंडरग्राउंड स्टेशन में पानी भर जाने के बाद आचार्य अत्रे चौक और वर्ली के बीच मेट्रो लाइन 3 पर ट्रेन सेवा स्थगित कर दी गई। वहीं, KEM अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर के हॉल में पानी घुस गया। बरसात के कारण लोकल ट्रेनें और फ्लाइट्स सर्विस भी प्रभावित हैं। तमाम प्रमुख सड़क और लोकल रेलवे ट्रैक पर जलभराव हो गया है। IMD ने मुंबई के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे और बारिश होने की आशंका है

IMD Weather Forecast Live Updates: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कुछ घंटों की लगातार बारिश के कारण सोमवार (26 मई) को कई निचले इलाकों में, ट्रेन की पटरियों और मेट्रो स्टेशनों पर जलभराव हो गया। इसके चलते सुबह के समय लोकल ट्रेन एवं मेट्रो सेवाओं के साथ ही शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक भी प्रभावित हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी के बीच मुंबई के क

Mumbai Rains News live Update: मूसलाधार बारिश के चलते मुंबई के कई निचले इलाकों में और ट्रेन की पटरियों पर जलभराव हो गया है
Mumbai Rains News live Update: मूसलाधार बारिश के चलते मुंबई के कई निचले इलाकों में और ट्रेन की पटरियों पर जलभराव हो गया है
MAY 26, 2025 / 5:41 PM IST

लाइव ब्लॉग के साथ बने रहने के लिए आप सभी का आभार

    MAY 26, 2025 / 5:41 PM IST

    Mumbai Rains Alert live Update: मुंबई में 75 साल में सबसे जल्द मानसून ने दी दस्तक

    देश की आर्थिक राजधानी में सोमवार (26 मई) को मानसून ने जोरदार तरीके से दस्तक दी। मुंबई में भारी बारिश के कारण मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर उपनगरीय ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गईं। जबकि महानगर के कई इलाकों में जलभराव की खबरें आईं। पश्चिमी महाराष्ट्र और तटीय कोंकण क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की खबर है। एक अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ जिले में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण भूमिगत स्टेशन में पानी भर जाने के बाद सोमवार को आचार्य अत्रे चौक और वर्ली के बीच मेट्रो लाइन 3 पर ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गई।

      MAY 26, 2025 / 5:11 PM IST

      Mumbai Rains Alert live Update: अगले 24 घंटे मुंबई में और होगी बारिश, सीएम फडणवीस एक्टिव

      मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। उन्होंने पूरे प्रशासन को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल आकलन करने का निर्देश दिया है। वे मुख्य सचिव और राज्य आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। इस बीच, IMD ने अगले 24 घंटों में मुंबई में गरज और तेज हवाओं के साथ और बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

        MAY 26, 2025 / 4:51 PM IST

        Mumbai Rains Alert live Update: मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात! अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन जलमग्न

        मुंबई में भारी बारिश के कारण अंडरग्राउंड स्टेशन में पानी भर जाने के बाद सोमवार (26 मई) को आचार्य अत्रे चौक और वर्ली के बीच मेट्रो लाइन 3 पर ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गई। मेट्रो स्टेशन के अंदर जलभराव से 33 किलोमीटर लंबे कोलाबा-BKC-आरे JVLR अंडरग्राउंड मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण की क्वालिटी एवं मानसून की तैयारियों को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। मेट्रो स्टेशनों पर बारिश का काफी ज्यादा पानी भर गया है, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

          MAY 26, 2025 / 4:23 PM IST

          Mumbai Rains Alert live Update: आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर निशाना

          भारी बारिश के बाद बंद हुई वर्ली मेट्रो स्टेशन पहुंचे शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "इस स्टेशन को 'आक्वा लाइन' क्यों कहा गया है आज पता चल रहा है। मुंबई में तीसरी बारिश के बाद यह स्टेशन पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। आज ऐसी नौबत आई है कि हल्की सी बारिश में ही यह मेट्रो लाइन बंद हो गई है। इसमें क्या भ्रष्टाचार हुआ है वह लोगों के सामने आना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी का जो भ्रष्टाचार है वह लोगों के सामने आया है।"

            MAY 26, 2025 / 3:56 PM IST

            Mumbai Rains Alert live Update: पुणे में बारिश ने तोड़ा 50 साल का रिकॉर्ड

            महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और NCP प्रमुख अजित पवार ने सोमवार (26 मई) को पुणे जिले की बारामती तहसील का दौरा कर बारिश के कारण बिगड़े हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुणे की तीन तहसीलों में मई में हुई बारिश पिछले 50 सालों में अभूतपूर्व है। बारामती, इंदापुर और दौंडा तहसीलों में भारी बारिश हुई है। IMD ने 28 मई को इस क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। NCP नेता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान हमारी टीम फसलों और घरों को हुए नुकसान का आकलन कर रही है। इंदापुर, दौंड और बारामती तहसीलों को आम तौर पर बारिश की कमी वाला इलाका माना जाता है।

              MAY 26, 2025 / 3:38 PM IST

              Mumbai Rains Alert live Update: मेट्रो स्टेशन जलमग्न, लोग हुए परेशान

              मुंबई में सोमवार (26 मई) सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण अंडरग्राउंड स्टेशन में पानी भर जाने के बाद आचार्य अत्रे चौक और वर्ली के बीच मेट्रो लाइन 3 पर ट्रेन सेवा स्थगित कर दी गई। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एमएमआरसी) को अंडरग्राउंड आचार्य अत्रे चौक स्टेशन पर पानी भरने की सूचना मिलने के बाद सेवाएं स्थगित करना पड़ा। मेट्रो स्टेशन के अंदर जलभराव से 33 किलोमीटर लंबे कोलाबा-बीकेसी-आरे जेवीएलआर भूमिगत मेट्रो कॉरिडोर पर अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन के निर्माण की क्वालिटी एवं मानसून की तैयारियों को लेकर चिंताएं पैदा हो गई हैं।

                MAY 26, 2025 / 3:22 PM IST

                Mumbai Rains Alert live Update: डिप्टी सीएम शिंदे ने एक्वा लाइन स्टेशनों को जल्द चालू करने के दिए निर्देश

                महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को स्वीकार किया कि भारी बारिश के दौरान मुंबई में कुछ स्थानों पर पानी के पंप चालू नहीं थे। लेकिन उन्होंने कहा कि सभी पंप अब पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं। एक्वा लाइन मेट्रो स्टेशनों पर जलभराव की समस्या के बारे में शिंदे ने कहा, "कुछ स्टेशनों में एंट्री प्वाइंट से पानी घुस गया। हालांकि काम पहले से ही चल रहा था" उन्होंने कहा कि निचले इलाकों से पानी निकालने के लिए मुंबई भर में 420 भारी-भरकम पंप लगाए गए हैं। डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को एक्वा लाइन स्टेशनों को जल्द से जल्द चालू करने के निर्देश दिए हैं।

                  MAY 26, 2025 / 2:59 PM IST

                  Mumbai Rains Alert live Update: 35 साल में पहली बार महाराष्ट्र में जल्दी पहुंचा मानसून

                  दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रविवार (26 मई) को महाराष्ट्र में दस्तक दी। राज्य में 35 वर्षों में पहली बार इतनी जल्दी मानसून पहुंचा है। IMD ने बताया कि अगले तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मुंबई और कुछ अन्य भागों तक पहुंचने की उम्मीद है। IMD की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया कि 1990 में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 20 मई को महाराष्ट्र में दस्तक दी थी।

                  IMD ने बताया कि मानसून रविवार को अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक, पूरे गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, उत्तरी बंगाल की खाड़ी, तथा मिजोरम के कुछ हिस्सों, मणिपुर और नगालैंड के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया। बयान में आगे कहा गया कि मानसून की मौजूदा उत्तरी सीमा देवगढ़, बेलगावी, कावेरी, मांड्या, धर्मपुरी, चेन्नई, आइजोल और कोहिमा आदि है।

                  मौसम विभाग ने कहा, "मानसून के मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, बेंगलुरु सहित कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के शेष हिस्सों, पश्चिम-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।"

                    MAY 26, 2025 / 2:53 PM IST

                    Mumbai Rains Alert live Update: इन इलाकों में 'येलो अलर्ट' जारी

                    मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार (26 मई) को 'येलो अलर्ट' जारी करते हुए कहा कि मुंबई में आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। IMD ने कहा कि गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। इस सप्ताह मुंबई, ठाणे, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, सतारा, कोल्हापुर और नासिक जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

                    पिछले हफ्ते से मुंबई में भारी बारिश हो रही है। इस सप्ताह भी मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी ने आज मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही शहर के कई हिस्सों में बारिश हो रही है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। लगातार बारिश के कारण रेलवे पटरियों पर भारी जलभराव हो गया, जिससे लोकल ट्रेनों की सेवा में देरी हुई। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 5 से 10 मिनट देरी से चल रही हैं।

                    सोमवार सुबह कई इलाकों में जलभराव की शिकायत आई, जिस वजह से भारी ट्रैफिक जाम हो गया। मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने कहा कि देश की आर्थिक राजधानी में इस सप्ताह भारी बारिश होगी। इस दौरान सतही हवा (41-61 किमी प्रति घंटे की गति) चलेगी।

                      MAY 26, 2025 / 2:33 PM IST

                      Mumbai Rains Alert live Update: भारी बारिश से मुंबई के मेट्रो स्टेशन में भी घुसा पानी

                      मुंबई में सोमवार (26 मई) सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते KEM अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर के हॉल में पानी घुस गया। वहीं, बारिश के कारण अंडरग्राउंड स्टेशन जलमग्न होने से मुंबई मेट्रो लाइन 3 पर आचार्य अत्रे चौक और वर्ली के बीच सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं। महाराष्ट्र में मानसून के आगमन के बाद से मुंबई में भारी बारिश हो रही है। लोकल ट्रेनें और एयरलाइन सर्विस भी प्रभावित हैं। सड़कों और रेलवे ट्रैक पर जलभराव हो गया है। IMD ने सोमवार को मुंबई के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। सोमवार सुबह से ही मुंबई के कई हिस्सों में बारिश हो रही है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।

                        MAY 26, 2025 / 2:22 PM IST

                        Mumbai Rains Alert live Update: बारिश के बीच तेज हवाएं चलने की चेतावनी

                        मुंबई में सोमवार सुबह 10 बजे के आसपास बारिश में कमी आई, लेकिन आसमान बादलों से भरा रहा। इससे पहले दिन में आईएमडी ने 'नाउकास्ट' चेतावनी जारी की थी, जिसमें मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बिजली चमकने और भारी बारिश की आशंका जताई गई थी।

                        नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि आईएमडी मुंबई ने अगले 24 घंटों के दौरान महानगर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। पूर्वानुमान में कहा गया है, "आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है, इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी। शहर और उपनगरों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।"

                        बीएमसी ने कहा कि सोमवार सुबह 11 बजकर 24 मिनट पर 4.75 मीटर ऊंची लहरें और फिर रात 11 बजकर नौ मिनट पर 4.17 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है। जबकि शाम पांच बजकर 18 मिनट पर 1.63 मीटर और मंगलवार सुबह पांच बजकर 21 मिनट पर 0.04 मीटर नीची लहरों दर्ज किए जाने की आशंका है।

                          MAY 26, 2025 / 2:05 PM IST

                          Mumbai Rains Alert live Update: इन इलाकों में जाने से बचें, निचले इलाकों में भरा पानी

                          मुंबई में सोमवार सुबह से हो रही बारिश की वजह से किंग्स सर्किल, मंत्रालय, दादर टीटी ईस्ट, परेल टीटी, कालाचौकी, चिंचपोकली और दादर स्टेशन सहित निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। बृहन्मुंबई नगर निगम (MBC) के अनुसार, द्वीप शहर में सबसे अधिक बारिश नरीमन प्वाइंट फायर स्टेशन में दर्ज की गई। यहां 104 मिलीमीटर बारिश हुई, जिसके बाद 86 मिलीमीटर बारिश के साथ ए वार्ड ऑफिस दूसरे स्थान पर रहा जबकि कोलाबा पंपिंग स्टेशन में 83 मिलीमीटर और नगर मुख्यालय में 80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

                            MAY 26, 2025 / 1:38 PM IST

                            Mumbai Rains Alert live Update: भारी बारिश से इन इलाकों में ट्रेन सेवाएं प्रभावित

                            मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने कहा, "उपनगरीय लोकल ट्रेन की आवाजाही जारी है, लेकिन कुछ स्थानों पर इनकी रफ्तार कम कर दी गई है।" यात्रियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर जाने वाली ट्रेन के देरी से चलने के संबंध में शिकायत की। लेकिन, पश्चिमी रेलवे ने दावा किया कि उसकी पटरियों पर पानी नहीं जमा हुआ है। उसके गलियारे पर ट्रेन का परिचालन सामान्य रूप से हो रहा है। हालांकि यात्रियों ने कुछ देरी की शिकायत की है।

                              MAY 26, 2025 / 1:20 PM IST

                              Mumbai Rains Alert live Update: पहली बारिश से ही थम गई मुंबई, ट्रेन की पटरियों पर जलभराव से लोग परेशान

                              देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कुछ घंटों की लगातार बारिश के कारण सोमवार (26 मई) को कई निचले इलाकों में और ट्रेन की पटरियों पर जलभराव हो गया। इसके चलते सुबह के समय लोकल ट्रेन सेवाओं के साथ ही शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक भी प्रभावित हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी के बीच मुंबई के कुछ हिस्सों में कुछ घंटों तक भारी बारिश हुई। भारी बारिश के कारण मध्य रेलवे के मस्जिद, बायकुला, दादर, माटुंगा और बदलापुर रेलवे स्टेशन पर पटरियां जलमग्न हो गईं, जिससे सुबह के व्यस्त समय में विभिन्न ट्रेन की आवाजाही धीमी हो गई।

                                MAY 26, 2025 / 1:07 PM IST

                                Mumbai Rains Alert live Update: समय से पहले मानसून ने दी दस्तक

                                दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रविवार (26 मई) को महाराष्ट्र में दस्तक दी। इसी के साथ राज्य में 35 वर्षों में पहली बार इतनी जल्दी मानसून पहुंचा है। IMD ने बताया कि अगले तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मुंबई और कुछ अन्य भागों तक पहुंचने की उम्मीद है। IMD की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया कि 1990 में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 20 मई को महाराष्ट्र में दस्तक दी थी।

                                IMD ने बताया कि मानसून रविवार को अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक, पूरे गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, उत्तरी बंगाल की खाड़ी, तथा मिजोरम के कुछ हिस्सों, मणिपुर और नगालैंड के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया। बयान में कहा गया कि मानसून की मौजूदा उत्तरी सीमा देवगढ़, बेलगावी, कावेरी, मांड्या, धर्मपुरी, चेन्नई, आइजोल और कोहिमा आदि है।

                                मौसम विभाग ने कहा, "मानसून के मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, बेंगलुरु सहित कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के शेष हिस्सों, पश्चिम-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।"

                                  MAY 26, 2025 / 12:51 PM IST

                                  Mumbai Rains Alert live Update: मुंबई, ठाणे और पालघर में 'येलो अलर्ट' जारी

                                  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों में पूरे दिन भारी बारिश के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है। रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में बहुत भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक पुणे में बादल फटने से कम से कम 200 घरों में पानी भर गया है। फिलहाल, बचाव कार्य जारी है।

                                    MAY 26, 2025 / 12:50 PM IST

                                    Mumbai Rains Alert live Update: मुंबई के कई इलाकों में जलभराव से लोग परेशान

                                    सोमवार सुबह कई इलाकों में जलभराव की शिकायत आई, जिस वजह से भारी ट्रैफिक जाम हो गया। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने कहा कि देश की आर्थिक राजधानी में इस सप्ताह भारी बारिश होगी। इस दौरान सतही हवा (41-61 किमी प्रति घंटे की गति) चलेगी।

                                      MAY 26, 2025 / 12:45 PM IST

                                      Mumbai Rains Alert live Update: इस सप्ताह मूसलाधार बारिश की चेतावनी

                                      पिछले हफ्ते से मुंबई में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह भी मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी ने आज मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही शहर के कई हिस्सों में बारिश हो रही है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। लगातार बारिश के कारण रेलवे पटरियों पर भारी जलभराव हो गया, जिससे लोकल ट्रेनों की सेवा में देरी हुई। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 5 से 10 मिनट देरी से चल रही हैं।

                                        MAY 26, 2025 / 12:25 PM IST

                                        Mumbai Rains Alert live Update: महाराष्ट्र में आज कैसा रहेगा मौसम?

                                        मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार (26 मई) को 'येलो अलर्ट' जारी करते हुए कहा कि मुंबई में आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। IMD ने कहा कि गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। इस सप्ताह मुंबई, ठाणे, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, सतारा, कोल्हापुर और नासिक जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

                                          MAY 26, 2025 / 12:00 PM IST

                                          Mumbai Rains Alert live Update: बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी

                                          भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार (26 मई) को येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि मुंबई में आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। IMD ने कहा कि गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। इस सप्ताह मुंबई, ठाणे, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, सतारा, कोल्हापुर और नासिक जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

                                            MAY 26, 2025 / 11:46 AM IST

                                            Mumbai Rains Alert live Update: महाराष्ट्र के बाद केरल के 11 जिलों में 'रेड अलर्ट'

                                            महाराष्ट्र में मानसून के आगमन के बाद मुंबई में भारी बारिश के कारण हाहाकार मच गया है। लोकल ट्रेनें और विमान सेवा प्रभावित हुई है। साथ ही सड़कों और रेलवे ट्रैक पर जलभराव हो गया है। इससे ट्रेनों के शेड्यूल में देरी हो रही है। पिछले हफ्ते से ही शहर में भारी बारिश हो रही है। इस सप्ताह भी भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। IMD ने सोमवार को मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार (26 मई) सुबह से ही शहर के कई हिस्सों में बारिश हो रही है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। इस बीच केरल के भी 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

                                              MAY 26, 2025 / 11:36 AM IST

                                              Mumbai Rains Alert live Update: मुंबई में भारी बारिश के चलते KEM अस्पताल में घुसा पानी

                                              मुंबई में सोमवार (26 मई) सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश बारिश के चलते KEM अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर के हॉल में पानी घुस गया। बताया जा रहा है कि जहां पानी घुसा है वहां बच्चों का PICU वार्ड है। इस वजह से डॉक्टरों और मरीजों दोनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महाराष्ट्र में मानसून के आगमन के बाद से मुंबई में भारी बारिश हो रही है। लोकल ट्रेनें और विमान सेवा प्रभावित हैं। सड़कों और रेलवे ट्रैक पर जलभराव हो गया है। IMD ने सोमवार को मुंबई के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। सोमवार सुबह से ही मुंबई के कई हिस्सों में बारिश हो रही है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।

                                                MAY 26, 2025 / 11:13 AM IST

                                                Mumbai Rains Alert live Update: महाराष्ट्र में मानसून ने दी दस्तक

                                                दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रविवार (26 मई) को महाराष्ट्र में दस्तक दी। इसी के साथ राज्य में 35 वर्षों में पहली बार इतनी जल्दी मानसून पहुंचा है। IMD ने बताया कि अगले तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मुंबई और कुछ अन्य भागों तक पहुंचने की उम्मीद है। IMD की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया कि 1990 में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 20 मई को महाराष्ट्र में दस्तक दी थी।

                                                IMD ने बताया कि मानसून रविवार को अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक, पूरे गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, उत्तरी बंगाल की खाड़ी, तथा मिजोरम के कुछ हिस्सों, मणिपुर और नगालैंड के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया। बयान में कहा गया कि मानसून की मौजूदा उत्तरी सीमा देवगढ़, बेलगावी, कावेरी, मांड्या, धर्मपुरी, चेन्नई, आइजोल और कोहिमा आदि है।

                                                मौसम विभाग ने कहा, "मानसून के मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, बेंगलुरु सहित कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के शेष हिस्सों, पश्चिम-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।"

                                                  MAY 26, 2025 / 10:59 AM IST

                                                  Monsoon Rain Live: इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

                                                  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों में पूरे दिन भारी बारिश के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है। रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में बहुत भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक पुणे में बादल फटने से कम से कम 200 घरों में पानी भर गया है। फिलहाल, बचाव कार्य जारी है।

                                                    MAY 26, 2025 / 10:55 AM IST

                                                    Monsoon Rain Live: भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव

                                                    सोमवार सुबह कई इलाकों में जलभराव की शिकायत आई, जिस वजह से भारी ट्रैफिक जाम हो गया। मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने कहा कि देश की आर्थिक राजधानी में इस सप्ताह भारी बारिश होगी। इस दौरान सतही हवा (41-61 किमी प्रति घंटे की गति) चलेगी।

                                                      MAY 26, 2025 / 10:54 AM IST

                                                      Monsoon Rain Live: मानसून आने से पहले से ही हो रही बारिश

                                                      पिछले हफ्ते से मुंबई में भारी बारिश हो रही है। इस सप्ताह भी मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी ने आज मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही शहर के कई हिस्सों में बारिश हो रही है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। लगातार बारिश के कारण रेलवे पटरियों पर भारी जलभराव हो गया, जिससे लोकल ट्रेनों की सेवा में देरी हुई। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 5 से 10 मिनट देरी से चल रही हैं।

                                                        MAY 26, 2025 / 10:53 AM IST

                                                        Monsoon Rain Live: मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम?

                                                        भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार (26 मई) को येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि मुंबई में आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। IMD ने कहा कि गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। इस सप्ताह मुंबई, ठाणे, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, सतारा, कोल्हापुर और नासिक जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

                                                          MAY 26, 2025 / 10:49 AM IST

                                                          Monsoon Rain Live: मुंबई में भारी बारिश से हाहाकार!

                                                          महाराष्ट्र में मानसून के आगमन के बाद मुंबई में भारी बारिश के कारण हाहाकार मच गया है। लोकल ट्रेनें और विमान सेवा प्रभावित हुई है। साथ ही सड़कों और रेलवे ट्रैक पर जलभराव हो गया है। इससे ट्रेनों के शेड्यूल में देरी हो रही है। पिछले हफ्ते से ही शहर में भारी बारिश हो रही है। इस सप्ताह भी भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। IMD ने सोमवार को मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार (26 मई) सुबह से ही शहर के कई हिस्सों में बारिश हो रही है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। इस बीच केरल के भी 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

                                                            MAY 26, 2025 / 10:44 AM IST

                                                            मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है