गर्मी शुरू होते ही फलों के बाजार में आम की खुशबू हर तरफ फैलने लगती है। कोई दशहरी का दीवाना होता है, तो किसी को चौसा और अल्फांसो पसंद आता है। लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा आम भी है, जिसका नाम सुनते ही लोग ठिठक जाते हैं। यह है बनारस का मशहूर ‘लंगड़ा आम’। नाम थोड़ा अजीब जरूर लगता है, क्योंकि आम का पैर तो होता नहीं, फिर इसे लंगड़ा क्यों कहा जाता है?
