आज के जमाने की East India Company हैं Google जैसी कंपनियां, इस कारण Zoho के फाउंडर ने कहा ऐसा

Again East India Company: गूगल (Google) की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) ने महज 24 घंटे में ही $3200 करोड़ जुटा लिए। ऐसे में जोहो कॉरपोरेशन के को-फाउंडर श्रीधर वेंबू (Sridhar Vembu) ने एक बार फिर वैश्विक टेक कंपनियों की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी (East India Company) से की है। जानिए क्या है इसका मतलब और इससे पहले उन्होंने ऐसी तुलना क्यों की थी?

अपडेटेड Feb 15, 2026 पर 2:16 PM
Story continues below Advertisement
जोहो कॉरपोरेशन के को-फाउंडर श्रीधर वेंबू (Sridhar Vembu) ने एक बार फिर वैश्विक टेक कंपनियों की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी (East India Company) से की है।

जोहो कॉरपोरेशन के को-फाउंडर श्रीधर वेंबू (Sridhar Vembu) ने एक बार फिर वैश्विक टेक कंपनियों की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी (East India Company) से की है। उनका कहना है कि आज की बड़ी टेक कंपनियां वित्तीय और रणनीतिक शक्ति के मामले में कई सोवरेन देशों के समान हो चुकी है, बल्कि कई देशों से तो अधिक ही हो चुकी है। जोहो (Zoho) के को-फाउंडर ने ये बातें 14 फरवरी को X (पूर्व नाम Twitter) पर कही। उन्होंने कहा कि इसे समझने का सही तरीका 'ईस्ट इंडिया कंपनी' है। बता दें कि कुछ हफ्ते पहले भी उन्होंने बड़ी टेक कंपनियों की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से की थी। ईस्ट इंडिया कंपनी से तुलना का मतलब है कि बड़ी टेक कंपनियां न सिर्फ मार्केट को बल्कि अपनी आर्थिक शक्ति से भू-राजनीतिक समीकरणों को बदल सकती है।

Zoho के फाउंडर ने फिक क्यों किया जिक्र?

श्रीधर वेंबू ने एक बार फिर बड़ी टेक कंपनियों को एक फिर से ईस्ट इंडिया कंपनी ऐसे समय में कही है, जब वैश्विक टेक कंपनियों के साइज, कैपिटल स्ट्रेंथ और जियो-पॉलिटिकल असर को लेकर बहस तेज हो रही है। उन्होंने X पर एक ट्वीट के रिस्पांस में इसका जिक्र किया है। इस ट्वीट में गूगल (Google) की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) की 24 घंटे में $3200 करोड़ का कर्ज जुटाने की तुलना इतना ही पैसा सरकारों को जुटाने में लगने वाले समय से की गई है। तुलना में इस बात का भी जिक्र है कि अल्फाबेट ने 100 साल की अवधि वाले बॉन्ड जारी किए जबकि भारत के सोवरेन बॉन्ड आमतौर पर 40 साल तक के लिए होते हैं। श्रीधर के मुताबिक यह उदाहरण दिखाता है कि इस उदाहरण से बड़ी टेक कंपनियों के पास कितनी बड़ी वित्तीय ताकत है और वे कितनी तेजी और पैमाने पर पूंजी जुटा सकते हैं।


पहले कब की थी ईस्ट इंडिया कंपनी से तुलना

यह पहली बार नहीं है जब श्रीधर वेम्बू ने बड़ी टेक कंपनियों की ईस्ट इंडिया कंपनी से तुलना की है। ईस्ट इंडिया कंपनी ब्रिटेन की कारोबारी कंपनी थी और औपनिवेशिक एशिया में एक प्रमुख राजनीतिक और आर्थिक शक्ति के रूप में विकसित हुआ था। पिछले महीने जनवरी में फ्रांस ने जूम और माइक्रोसॉफ्ट टीम्स जैसे अमेरिकी वीडियो मीटिंग प्लेटफॉर्म से हटकर घरेलू प्लेटफॉर्म 'विजियो' (Visio) पर जाने का फैसला किया। इसे लेकर श्रीधर वेम्बू ने कहा कि यूरोप अब जाकर डिजिटल पावर के केंद्रीकरण को पहचान रहा है। उन्होंने ‘टेक्नोलॉजी संप्रभुता’ की वकालत की और देशों से अपनी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर अधिक कंट्रोल स्थापित करने का आग्रह किया।

Gold Safe Asset or not: गोल्ड नहीं रहा सेफ एसेट? अमेरिका ने इस कारण चीन पर उठाए सवाल, एक्सपर्ट ने किया सतर्क

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।