9 से 5 की नौकरी छोड़ बनी ट्रैवलर, अब एक ही ट्रिप से कमाती हैं 2.5 लाख रुपये! जॉब की किचकिच से इस युवती को ऐसे मिली आजादी

26 साल की एक महिला ने विदेश में अपनी रेगुलर नौकरी छोड़कर घूमने-फिरने के अपने शौक को करियर में बदल लिया है। अब वह ग्रुप टूर, इंस्टाग्राम डील्स और ब्रांड कोलैबोरेशन से लाखों में कमाई कर रही है।

अपडेटेड Sep 25, 2026 पर 3:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वुड को नई जगहों पर घूमने का अपना जुनून तब पता चला जब वह 2021-22 में फ्रांस के ल्योन में पढ़ाई कर रही थीं। आस-पास के देशों और आल्प्स की वीकेंड ट्रिप्स ने उन्हें ग्रेजुएशन के बाद भी घूमते रहने के लिए प्रेरित किया।

UK की एक 26 साल की महिला ने घूमने-फिरने के अपने शौक को फुल-टाइम करियर बना लिया है। विदेश में कम सैलरी वाली कई नौकरियां करने के बाद, उन्हें ट्रैवल कंटेंट से पैसे कमाने का तरीका मिल गया और अब वह दुनिया भर में ग्रुप टूर लीड करती हैं।

रियानन वुड के Instagram पर लगभग 60,000 फॉलोअर्स हैं। वह एक ही ट्रिप से कमीशन के तौर पर $3,000 (लगभग 2.5 लाख रुपये) तक कमा सकती हैं। वह ब्रांड डील्स और स्पॉन्सर्ड पोस्ट से भी पैसे कमाती हैं और अब अपनी ट्रैवल एजेंसी शुरू करने की दिशा में काम कर रही हैं।

यूनिवर्सिटी के दिनों से है घूमने का शौक


वुड को नई जगहों पर घूमने का अपना जुनून तब पता चला जब वह 2021-22 में फ्रांस के ल्योन में पढ़ाई कर रही थीं। आस-पास के देशों और आल्प्स की वीकेंड ट्रिप्स ने उन्हें ग्रेजुएशन के बाद भी घूमते रहने के लिए प्रेरित किया। बाद में वह कनाडा चली गईं, जहां उन्होंने बोट और कैनो रेंटल कंपनी, जिपलाइन बिजनेस और स्की रिजॉर्ट में काम किया। इन नौकरियों में उन्हें कम सैलरी मिलती थी।

2024 के आखिर में उन्होंने अपने ट्रैवल कंटेंट को कमाई का जरिया बनाने के मकसद से Instagram का इस्तेमाल ज्यादा गंभीरता से करना शुरू किया। उन्होंने सोशल मीडिया स्ट्रैटेजी के कोर्स किए और अपने अकाउंट को बढ़ाने और उससे पैसे कमाने का तरीका सीखने के लिए एक Instagram कोच को हायर किया।

उन्हें पहला बड़ा मौका चार महीने बाद मिला। ग्रुप-ट्रिप कंपनी Mapo Tapo ने उन्हें स्विट्जरलैंड में एक टूर लीड करने का मौका दिया, जिसके लिए उन्होंने £330 कमाए।

आउटडोर एक्टिविटीज के उनके अनुभव ने ग्रुप टूर में मदद की

Business Insider के अनुसार वुड को ऑर्गनाइज्ड टूर लीड करने का पहले कोई अनुभव नहीं था। हालांकि हाइकिंग, माउंटेनियरिंग और रॉक क्लाइंबिंग में उनके बैकग्राउंड ने उन्हें आउटडोर एक्टिविटीज पर आधारित ट्रिप्स प्लान करने में मदद की। स्विट्जरलैंड की ट्रिप से और भी मौके मिले। बाद में उन्होंने Skyscanner, Siroko और Roamless जैसी ट्रैवल और स्पोर्ट्स से जुड़ी कंपनियों के साथ काम किया।

टूर से उनकी कमाई ग्रुप के साइज़ और शामिल एजेंसी पर निर्भर करती है। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक ट्रिप से $3,000 तक कमाए हैं। शुरुआत में कुछ सौ डॉलर से शुरू हुई उनकी Instagram कोलैबोरेशन फीस भी बढ़कर $1,000 से ज्यादा हो गई है। बिजनेस इनसाइडर ने बताया कि वुड की मौजूदा कमाई पांच अंकों में है। वह अपनी टूर की कमाई का बड़ा हिस्सा बचाती हैं और स्पॉन्सरशिप से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल निजी खर्चों के लिए करती हैं।

ट्रैवल बिजनेस में रहती हैं काफी बिजी

इस लाइफस्टाइल में कई चुनौतियां भी हैं। वुड अक्सर सीमित सामान के साथ यात्रा करती हैं। बजट वाले होटलों में ठहरती हैं और लगभग एक साल से ज्यादातर समय बैकपैक में ही गुजारा कर रही हैं। उनके रोजाना के काम में कंटेंट बनाना, ईमेल का जवाब देना, ब्रांड डील पर चर्चा करना और ग्रुप ट्रिप आयोजित करना शामिल है। उन्होंने कहा- "मुझे शायद ही कभी छुट्टी मिलती है।"

वुड ने यह भी कहा कि जब उन्होंने शुरुआत की थी तो स्पॉन्सरशिप के लिए बातचीत करना मुश्किल होता था, क्योंकि उन्हें यह तय करने में आत्मविश्वास की कमी महसूस होती थी कि कितना चार्ज किया जाए। अब वह अपनी ट्रैवल एजेंसी शुरू करने की दिशा में काम कर रही हैं और एक ऐसा बिजनेस बनाना चाहती हैं, जिससे वह अपने फॉलोअर्स के साथ घूमती रह सकें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।