VIDEO: बेंगलुरु में महिला के खाने में मिला जिंदा कैटरपिलर! कैफे के हाइजीन पर उठे सवाल

Video: बेंगलुरु में एक महिला ने बताया कि, पेरिस पनीनी से मंगाए गए खाने में उसे जिंदा कैटरपिलर मिला। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कैफे के ओनर ने इस घटना के लिए माफी मांगी है। वहीं इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर खाने की क्वालिटी पर सवाल उठाए जा रहे हैं

अपडेटेड Aug 31, 2026 पर 3:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
X पर अपनी बात रखते हुए अन्वेषा माझी ने कैफे में साफ-सफाई के स्तर पर सवाल उठाए

Viral Video: खाने में कीड़े मिलने की शिकायतों के बीच बेंगलुरु से एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने दावा किया कि उसने पेरिस पनीनी से खाना ऑर्डर किया था, लेकिन उसके खाने में जिंदा कैटरपिलर मिला। महिला का कहा कि वह इस कैफे के खाने को काफी पसंद करती थी। लेकिन इस घटना से उन्हें काफी निराशा हुई है। उसने कैफे की साफ-सफाई और खाने की क्वालिटी पर भी सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर ये मामला तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कैफे की हाइजीन को लेकर सवाल उठाने लगे।

कैफे के साफ-सफाई पर उठाए सवाल

X पर अपनी बात रखते हुए अन्वेषा माझी ने कैफे में साफ-सफाई के स्तर पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि, बेंगलुरु के पेरिस पनीनी आउटलेट से मंगाई गई खाने में उन्हें एक जिंदा कैटरपिलर मिला। उन्होंने लिखा, “आजकल साफ-सफाई में क्या गड़बड़ है? यह मुझे बहुत दुखी करता है।” उन्होंने कहा, “हर जगह कैफे खुल रहे हैं, लेकिन सफाई और हाइजीन का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। आज पेरिस पैनिनी से मंगाए गए मेरे खाने में एक जिंदा कैटरपिलर भी मिला। पेरिस पनीनी अब मेरे लिए यहां से खाना मंगाने का यह आखिरी दिन है।” उन्होंने आगे कहा, “सबसे दुख की बात यह है कि मुझे उनका खाना बहुत पसंद था।”


कैफे ने घटना पर मांगी माफी

उनकी शिकायत जल्द ही कैफे के फाउंडर निकोलस ग्रॉसमी तक पहुंच गई। उन्होंने इस घटना के लिए महिला से माफी मांगते हुए लिखा, “मुझे बहुत अफसोस है कि आपको इस तरह का अनुभव करना पड़ा। आपके खाने में जो मिला, वह बिल्कुल भी स्वीकार करने लायक नहीं है और हमारे तय किए गए मानकों से काफी नीचे है।”उन्होंने कहा कि उनके कैफे में खाने की क्वालिटी पर कड़ी नजर रखी जाती है। उन्होंने लिखा, “हमने अपनी किचन में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए खास और सख्त प्रक्रियाएं बनाई हैं। मैं यह पता लगाना चाहता हूं कि यह ऑर्डर कहां से आया और आखिर गलती कहां हुई। पूरी जानकारी सामने आए बिना मैं किसी तरह का अनुमान नहीं लगाना चाहता।”

कैफ ओनर ने मांगी डिटेल्स

पेरिस पैनिनी के फाउंडर ने महिला से ऑर्डर से जुड़ी जानकारी साझा करने को कहा, ताकि वह खुद पूरे मामले की जांच कर सकें। उन्होंने कहा, “ऐसा कुछ देखना वाकई बहुत दुखद है। पेरिस पैनिनी शुरू करने का एक बड़ा मकसद ऐसा ब्रांड बनाना था, जिस पर लोग भरोसा कर सकें। मैंने यह सुनिश्चित करने के लिए काफी मेहनत की है कि ग्राहकों को इस तरह का अनुभव न हो। इसलिए मैं यह समझना चाहता हूं कि इस मामले में आखिर हमारी तरफ से कहां चूक हुई।”

लोगों ने किए कमेंट

ये मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया है। पोस्ट के बाद कई लोगों ने कैफे के खाने से जुड़े अपने अनुभव शेयर किए। कुछ लोगों ने खाने की तारीफ की, लेकिन उनका कहना था कि खाने में कैटरपिलर मिलने जैसी घटना को नजरअंदाज करना आसान नहीं है। एक यूजर ने कहा, “पिज्जा बेकरी और पेरिस पैनिनी के खाने की क्वालिटी पिछले कुछ महीनों में काफी गिर गई है, खासकर HSR वाले आउटलेट की।” एक यूजर ने कमेंट किया, “आप मजाक कर रहे हैं। मैं भी वहां से खाना ऑर्डर करता था। मुझे यह सब देखने की बिल्कुल जरूरत नहीं थी।” एक अन्य व्यक्ति ने कहा, “यह वाकई बहुत बुरा है। मैं सिर्फ इन्हीं आउटलेट्स से खाना खाता था, क्योंकि मुझे लगता था कि यहां सफाई का ज्यादा ध्यान रखा जाता है।”

(डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर यूज़र द्वारा शेयर किए गए कंटेंट पर आधारित है। मनीकंट्रोल इन दावों की न तो स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है और न ही इनका समर्थन करता है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।