शादी के लिए अक्सर लोग लड़के की नौकरी, सैलरी और परिवार देखते हैं. लेकिन इस बार एक लड़की ने 25 लाख रुपये सालाना कमाने वाले लड़के का रिश्ता ठुकरा दिया. वजह सैलरी नहीं, बल्कि लड़की की शर्तें थीं.
शादी के लिए अक्सर लोग लड़के की नौकरी, सैलरी और परिवार देखते हैं. लेकिन इस बार एक लड़की ने 25 लाख रुपये सालाना कमाने वाले लड़के का रिश्ता ठुकरा दिया. वजह सैलरी नहीं, बल्कि लड़की की शर्तें थीं.
लड़की ने X (पहले ट्विटर) पर खुद ये बात शेयर की है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.
क्या थी लड़के की 2 शर्तें?
लड़की ने पोस्ट में बताया कि लड़का शादी के बाद चाहता था कि -
लड़की को ये दोनों बातें मंजूर नहीं थीं, इसलिए उसने रिश्ता ठुकरा दिया.
लड़की ने और क्या-क्या बताया?
लड़की ने पोस्ट में लड़के के बारे में कुछ और बातें भी लिखीं -
लड़की का कहना था कि उसके लिए सिर्फ पैसा मायने नहीं रखता, बल्कि सोच और बराबरी भी जरूरी है.
पोस्ट पर मचा बवाल, लोग बंट गए दो हिस्सों में
लड़की की पोस्ट वायरल होते ही लोग दो गुटों में बंट गए. कुछ ने लड़की का सपोर्ट किया, तो कुछ ने उसे ही गलत बता दिया.
लड़की के सपोर्ट में बोले लोग -
"शादी से पहले उम्मीदें साफ बताना सही है, बाद में पछताने से अच्छा है पहले ही मना कर दो"
"घर का सारा काम सिर्फ लड़की की जिम्मेदारी नहीं होनी चाहिए"
लड़के के सपोर्ट में बोले लोग -
Rejected a marriage proposal today.
The guy was earning around ₹25 LPA, and I could manage the package. But the problem was that he expected me to cook twice a day and live with his parents. He was 5’8”, I noticed he might start balding in the next couple of years, and he openly admitted that he was a mumma’s boy. — Kruts (@Kritical_62) November 19, 2026
अरेंज मैरिज पर फिर शुरू हुई बहस
इस मामले के बाद एक बार फिर अरेंज मैरिज में लड़का-लड़की की पसंद और शादी के बाद की जिम्मेदारियों पर बहस शुरू हो गई है.
लोगों का कहना है कि शादी से पहले दोनों को अपनी उम्मीदें साफ-साफ बता देनी चाहिए. सिर्फ अच्छी सैलरी या नौकरी देखकर रिश्ता तय करना सही नहीं है. दोनों की सोच, पसंद और एक-दूसरे के प्रति सम्मान भी शादी के लिए बहुत जरूरी है.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।