World Students Day: देश के 11वें राष्ट्रपति रहे डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम का व्यक्तित्व देश ही नहीं पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत है। वो भारत के राष्ट्रपति ही नहीं रहे, बल्कि देश के महान वैज्ञानिकों में से भी एक रहे। यही वजह है कि उनका सम्मान पूरी दुनिया में किया जाता है। अपने जीवनकाल में अपनी बातों से डॉ कलाम से सबसे ज्यादा छात्रों को प्रेरित किया है। उनका जीवन आज भी छात्रों के लिए नजीर है। इसीलिए ही साल 15 अक्टूबर को उनकी जयंती पर विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।