Panchayat elections: यूट्यूबर ओमप्रकाश बिश्नोई का सरपंच बनने का टूटा सपना, 20 लाख फॉलोअर्स पर चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट

Panchayat elections: जोधपुर जिले में पंचायत चुनाव से जुड़ा एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच बनने के लिए चुनाव मैदान में उतरे थे। भले ही सोशल मीडिया पर उनके 20 लाख फॉलोअर्स हो पर जमीनी हकीकत ने उनके सपने को चकनाचूर कर दिया।

अपडेटेड Oct 26, 2026 पर 3:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2026 के पहले चरण में ओमप्रकाश बिश्नोई ने इंदों की ढाणी द्वितीय ग्राम पंचायत से सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा था।

Panchayat elections: सोशल मीडिया पर लाखों भले ही आपको फोलो करते हो, आपके वीडियो देखते हों या फिर हर पोस्ट पर हजारों लाइक मिलते हो...लेकिन इस फेम से जमीनी हकीकत का अंदाजा लगाना हमेशा गलत ही होता है। सोशल मीडिया की फेम आपको कोई चुनाव नहीं जीता सकती है। कुछ ऐसा ही हुआ है सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओमप्रकाश बिश्नोई के साथ।

राजस्थान के जोधपुर जिले से सामने आए एक पंचायत चुनाव परिणाम इसका बेहतरीन उदाहरण है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओमप्रकाश बिश्नोई के सोशल मीडिया पर 20 लाख फोलोवर्स है। अपनी इसी फेम के चलते उन्होंने सरपंच बनने का सुना बुन लिया। अब उन्हें सरपंच चुनाव में महज 33 वोट मिलने की बात सामने आई है।

ओमप्रकाश ने जोधपुर जिले की ओसियां तहसील की इंदों की ढाणी द्वितीय ग्राम पंचायत से सरपंच का चुनाव लड़ा था। करीब 1600 मतदाताओं वाली इस पंचायत में उन्हें उतना सपोर्ट नहीं मिला, जिसकी उन्होंने उम्मीद की थी। चुनावी नतीजों के बाद उनकी हार सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।


लोग इस बात से हैरानी हैं कि डिजिटल दुनिया में लाखों लोगों के बीच फेमस ओमप्रकाश गांव की चुनावी लड़ाई में इतनी बुरी तरह से हार गए हैं। ओमप्रकाश सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उन्हें इंस्टाग्राम अकाउंट पर 14 लाख से अधिक लोग फोलो करते हैं, जबकि फेसबुक पर 2 लाख 32 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं यूट्यूब चैनल पर करीब साढ़े पांच लाख सब्सक्राइबर्स बताए गए हैं। तीनों प्लेटफॉर्म को मिलाकर उनकी कुल ऑनलाइन फॉलोइंग 20 लाख से ज्यादा होती है। हालांकि इनमें एक ही व्यक्ति अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर उनसे जुड़ा हो सकता है।

पंचायत चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट

राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2026 के पहले चरण में ओमप्रकाश बिश्नोई ने इंदों की ढाणी द्वितीय ग्राम पंचायत से सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा था। जानकारी के मुताबिक इस पंचायत में करीब 1600 मतदाता हैं। चुनाव परिणाम में ओमप्रकाश को सिर्फ 33 वोट मिलने की बात तेजी से वायरल हो रही है। इतनी बड़ी ऑनलाइन पहचान के बावजूद बेहद कम वोट मिलने से उनका चुनावी प्रदर्शन इंटरनेट पर चर्चा बना हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।