घने कोहरे के कारण खाई में गिरी बस, हादसे में 15 लोगों की मौत...ग्वाटेमाला में बड़ी दुर्घटना

यह दुर्घटना सोलोल विभाग में हाईवे के किलोमीटर 172 और 174 के बीच हुई। यह इलाका घने कोहरे के लिए जाना जाता है, जिसकी वजह से ड्राइवरों को अक्सर देखने में परेशानी होती है। अग्निशमन विभाग द्वारा जारी तस्वीरों में बस गहरी खाई में गिरी हुई दिख रही है और राहत व बचाव दल मौके पर काम करते नजर आ रहे हैं

अपडेटेड Dec 27, 2025 पर 11:05 PM
Story continues below Advertisement
दक्षिण अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में भीषण सड़क हादसा हुआ है।

दक्षिण अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में भीषण सड़क हादसा हुआ है। गवाटेमाला के पश्चिमी इलाके में इंटर-अमेरिकन हाइवे पर एक यात्रा बस खाई में गिर जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 19 लोग घायल भी हुए हैं। ग्वाटेमाला के अधिकारियों ने बताया है कि इंटर-अमेरिकन हाईवे पर दूरदराज का इलाका होने के कारण राहत और बचाव कार्यों में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

हादसे में 15 लोगों की मौत

अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को ग्वाटेमाला के पश्चिमी हिस्से में इंटर-अमेरिकन हाईवे पर एक यात्री बस खाई में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता लिएंड्रो अमाडो ने बताया कि मरने वालों में 11 पुरुष, तीन महिलाएं और एक नाबालिग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद मौके से करीब 19 घायल यात्रियों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भेजा गया।


घने कोहरे के कारण हुआ हादसा 

यह दुर्घटना सोलोल विभाग में हाईवे के किलोमीटर 172 और 174 के बीच हुई। यह इलाका घने कोहरे के लिए जाना जाता है, जिसकी वजह से ड्राइवरों को अक्सर देखने में परेशानी होती है। अग्निशमन विभाग द्वारा जारी तस्वीरों में बस गहरी खाई में गिरी हुई दिख रही है और राहत व बचाव दल मौके पर काम करते नजर आ रहे हैं।

फायर विभाग द्वारा जारी तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बस खाई के गहरे हिस्से में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बचावकर्मी लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटे रहे। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन ने बताया कि सभी घायलों को जरूरी चिकित्सीय मदद दी जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। साथ ही यात्रियों से मौसम को देखते हुए सावधानी से यात्रा करने की अपील की गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।