Greenland: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ग्रीनलैंड को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दुनिया को चौंकाते हुए ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा बनाने की अपनी योजना को तेज कर दिया है। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को एक बड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि ग्रीनलैंड का अधिग्रहण अमेरिका की 'राष्ट्रीय सुरक्षा प्राथमिकता' है और इसके लिए सैन्य शक्ति का उपयोग करने का विकल्प भी खुला है। इस बयान के बाद यूरोप के शीर्ष नेताओं ने एकजुट होकर अमेरिका के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।
