एयर कनाडा (Air Canada) के 10 हजार से अधिक फ्लाइट अटेंडेंट शनिवार तड़के हड़ताल पर चले गए। एयरलाइन और फ्लाइट अटेंडेंट्स का प्रतिनिधित्व करने वाली यूनियन के बीच कोई समझौता न होने के चलते हड़ताल हो गई। इसे देखते हुए एयरलाइन ने सभी ऑपरेशन सस्पेंड कर दिए हैं। इसकी वजह से एयर कनाडा की फ्लाइट्स से ट्रैवल करने वाले दुनिया भर के यात्री फंस गए और परेशान हैं। कैनेडियन यूनियन ऑफ पब्लिक एंप्लॉयीज के प्रवक्ता ह्यूग पोलियट ने पुष्टि की है कि समझौता न होने के बाद हड़ताल शुरू हो गई है। इसके बाद एयर कनाडा ने कहा कि वह ऑपरेशन बंद कर देगी।
