Air India Express Flight: फुकेट एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की हुई 'हार्ड लैंडिंग', अगला पहिया निकला

Air India Express: हैदराबाद से फुकेट जा रहा विमान दोपहर करीब 12 बजे रनवे पर उतरा, लेकिन लैंडिंग के समय विमान में तकनीकी समस्या आ गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि 'हार्ड लैंडिंग' की वजह से विमान का अगला पहिया अलग हो गया जिससे 'नोज लैंडिंग गियर' बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया

अपडेटेड Mar 11, 2026 पर 3:40 PM
Story continues below Advertisement
लैंडिंग गियर खराब होने के कारण विमान रनवे के बीच में ही फंस गया

Phuket International Airport: थाईलैंड के फुकेट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ी घटना सामने आई। हैदराबाद से फुकेट जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट (Boeing 737 MAX 8) के लैंडिंग के दौरान खराबी आने की वजह से 'हार्ड लैंडिंग' हुई। इसके बाद हवाई अड्डे को कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया गया है। बता दें कि यह फ्लाइट अपनी निर्धारित समय सुबह 11:40 से पहले ही सुबह 11:24 बजे फुकेट पहुंच गई थी।

क्या हुआ विमान के साथ?

हैदराबाद से फुकेट (AXB938) जा रहा विमान दोपहर करीब 12 बजे रनवे पर उतरा, लेकिन लैंडिंग के समय विमान में तकनीकी समस्या आ गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि 'हार्ड लैंडिंग' की वजह से विमान का अगला पहिया अलग हो गया और 'नोज लैंडिंग गियर' बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लैंडिंग गियर खराब होने के कारण विमान रनवे के बीच में ही फंस गया।


Air India Express Flight: फुकेट एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की हुई 'हार्ड लैंडिंग', अगला पहिया निकला

विमान में सवार सभी लोगों के लिए राहत की बात यह रही कि किसी को भी चोट नहीं आई। फ्लाइट में 131 यात्री, दो शिशु और 7 क्रू मेंबर्स सहित कुल 140 लोग सवार थे।घटना के बाद सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित निकाल लिया गया और उन्हें एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में ले जाया गया। एयरलाइन के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि चालक दल ने सभी प्रोटोकॉल का पालन किया और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

रनवे बंद होने से उड़ानों पर असर

फुकेट एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सुरक्षा कारणों से 'NOTAM' जारी कर रनवे को दोपहर 12:08 बजे से शाम 6:00 बजे तक के लिए बंद कर दिया। रनवे बंद होने के कारण आने वाली कई उड़ानों को हवा में ही होल्ड पर रखा गया, जबकि कुछ उड़ानों को वैकल्पिक हवाई अड्डों पर डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों ने रनवे का निरीक्षण किया और सुरक्षा जांच पूरी करने के बाद ही विमान को हटाने का काम शुरू किया।

फिलहाल एयरलाइन और विमानन नियामक सुरक्षा कारणों की बारीकी से जांच कर रहे हैं ताकि पता लगाया जा सके कि लैंडिंग के दौरान ऐसी तकनीकी समस्या क्यों पैदा हुई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।