White House Shooting: शूटर की पहली तस्वीर सामने आई, सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप की घेराबंदी तोड़ने के दौरान दबोचा; जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे राष्ट्रपति

Washington Gun Firing News: शूटिंग के बाद हॉल में मौजूद वीआईपी मेहमान और पत्रकार जान बचाने के लिए टेबल के नीचे छिप गए और कुछ जमीन पर लेट गए। संदिग्ध हमलावर ने ट्रंप के सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया

अपडेटेड Apr 26, 2026 पर 9:25 AM
Story continues below Advertisement
ट्रंप ने इस पूरी घटना पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए सुरक्षा बलों की बहादुरी को सलाम किया है

White House Gun Firing : वॉशिंगटन DC में आयोजित 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर' के दौरान हुई गोलीबारी ने पूरे अमेरिका को हिला कर रख दिया है। वैसे सुरक्षा एजेंसियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पूरी घटना पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए सुरक्षा बलों की बहादुरी को सलाम किया है।

Trump posts photo of man pinned down after White House correspondents' dinner shooting

एजेंट्स ने 'मानव ढाल' बनकर ट्रंप को बचाया


शनिवार की रात जब बॉलरूम में गोलियों की आवाज गूंजी, तो पलक झपकते ही सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स हरकत में आ गए। जैसे ही 'शॉट्स फायर्ड' यानी गोलियां चलने का अलर्ट जारी हुआ, हथियारों से लैस एजेंट्स ने राष्ट्रपति ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया। हॉल में मौजूद वीआईपी मेहमान और पत्रकार जान बचाने के लिए टेबल के नीचे छिप गए और कुछ जमीन पर लेट गए। संदिग्ध हमलावर ने सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

ट्रंप और जेडी वेंस पूरी तरह सुरक्षित

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके कैबिनेट के सभी वरिष्ठ अधिकारी पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के तुरंत बाद पूरे वेन्यू को खाली करा लिया गया और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध से पूछताछ कर रही हैं और इलाके की गहन जांच जारी है।

'एजेंट्स ने किया शानदार काम'

घटना के कुछ देर बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इसका जिक्र करते हुए सुरक्षा बलों की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'सीक्रेट सर्विस और लॉ एनफोर्समेंट ने अद्भुत काम किया है। उन्होंने बहुत बहादुरी और तेजी से शूटर को पकड़ा। हालांकि मैं चाहता था कि कार्यक्रम जारी रहे, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों के फैसले का सम्मान करते हुए हम स्थल खाली कर रहे हैं।'

मेज के नीचे छिपे ट्रंप, मंच पर तुरंत पहुंचे सीक्रेट सर्विस के कमांडो...वॉशिंगटन होटल में अंधाधुंध फायरिंग का वीडियो आया सामने

राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की है कि वह इस हमले की साजिश और ताजा स्थिति की जानकारी देने के लिए व्हाइट हाउस से एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। पूरी दुनिया की नजरें अब ट्रंप के इस संबोधन पर टिकी हैं, जहां शूटर की पहचान और हमले के पीछे की वजहों का खुलासा होने की उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।