Get App

Mary Millben: अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने राहुल गांधी को दिखाया आईना, बोलीं- आप गलत हैं पीएम मोदी ट्रंप से डरते नहीं..

Mary Millben: अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने एक बार फिर पीएम मोदी की तारीफ की है। इतना ही नहीं सिंगर ने राहुल गांधी पर पीएम मोदी के खिलाफ कमेंट को लेकर पलटवार भी किया है। क्या कुछ कहा गायिका ने चलिए आपको बताते हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 17, 2025 पर 5:21 PM
Mary Millben: अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने राहुल गांधी को दिखाया आईना, बोलीं- आप गलत हैं पीएम मोदी ट्रंप से डरते नहीं..
अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने राहुल गांधी को दिखाया आईना

Mary Millben: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने तंज कसते हुए बड़ी ही खरी-खरी बातें बोली हैं। अमेरिकी गायिका ने राहुल गांधी पर पीएम मोदी के खिलाफ उनके हाल के कमेंट को लेकर हमला बोला है। इतना ही नहीं, अमेरिकी गायिका ने ये भी कह दिया है कि कांग्रेस नेता के पास प्रधानमंत्री बनने वाली कोई योग्यता नहीं है।

दरअसल अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन की यह बयान राहुल गांधी की एक पोस्ट के बाद आया है। पोस्ट में राहुल ने लिखा था कि पीएम मोदी ट्रंप से डरे हुए हैं। अब राहुल के पोस्ट के एक दिन बाद सिंगर ने कमेंट किया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को यह फैसला और घोषणा करने की अनुमति दे रहे हैं कि भारत अब रूसी तेल नहीं खरीदने वाला है।

पीएम मोदी को लेकर राहुल गांधी की ओर से की गई इस पोस्ट पर अमेरिकी गायिका ने कमेंट किया है। उन्होंने ने कहा कि राहुल गांधी जी आप पूरी तरह से गलत हैं। पीएम मोदी राष्ट्रपति ट्रंप से जरा भी डरते नहीं हैं। पीएम मोदी दीर्घकालिक रणनीति को जानते और समझते हैं और अमेरिका के साथ उनकी कूटनीतिक रणनीति है। जैसे राष्ट्रपति ट्रंप हमेशा अमेरिका के हितों को सबसे ऊपर रखते हैं, उसी तरीके से पीएम मोदी भी सबसे पहले भारत को रखते हैं। पीएम मोदी वही करेंगे जो भारत के लिए लाभकारी होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें