Get App

Tarique Rahman: बांग्लादेश की राजनीति में 'प्रिंस' की वापसी, 17 साल का वनवास खत्म कर ढाका लौट रहे तारिक रहमान; 20 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद

Tarique Rahman Bangladesh: BNP ने अपने नेता के स्वागत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी का दावा है कि ढाका के बाहरी इलाके पुरबाचल पर होने वाले स्वागत समारोह में 20 लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे। कुछ रिपोर्ट्स में यह संख्या 50 लाख तक होने का अनुमान है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Dec 25, 2025 पर 11:47 AM
Tarique Rahman: बांग्लादेश की राजनीति में 'प्रिंस' की वापसी, 17 साल का वनवास खत्म कर ढाका लौट रहे तारिक रहमान; 20 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद
तारिक रहमान अगले साल 12 फरवरी को होने वाले आम चुनावों में प्रधानमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार हैं

Tarique Rahman: बांग्लादेश की सियासत के लिए आज यानी 25 दिसंबर 2025 का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे और 'बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी' (BNP) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान करीब 17 साल के निर्वासन के बाद लंदन से वतन लौट रहे हैं। आज करीब 11:20 बजे उनका विमान ढाका एयरपोर्ट पर लैंड होगा। इसे BNP के लिए किसी 'संजीवनी' से कम नहीं माना जा रहा है, क्योंकि अगले साल 12 फरवरी 2026 को होने वाले आम चुनावों में वे प्रधानमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार हैं।

लंदन में क्या कर रहे थे तारिक रहमान?

2008 में इलाज के बहाने लंदन गए तारिक ने वहां से अपनी पार्टी की कमान संभाले रखी। निर्वासन के बावजूद वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पार्टी के हर छोटे-बड़े फैसले लेते रहे। उन्होंने BNP को टूटने से बचाया और उसे संगठित रखा। 2015 में उन्होंने लंदन में एक पब्लिक रिलेशंस कंपनी खोली। दिलचस्प बात यह है कि शुरुआत में दस्तावेजों में उनकी नागरिकता 'ब्रिटिश' दर्ज थी, जिसे बाद में सुधारकर 'बांग्लादेशी' किया गया।

उन पर मनी लॉन्ड्रिंग और हत्या की साजिश जैसे दर्जनों केस थे, लेकिन हाल ही में यूनुस सरकार के तहत उन्हें लगभग सभी मामलों में बरी कर दिया गया, जिससे उनकी वापसी का रास्ता साफ हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें