Get App

"उन्होंने जले हुए धड़ को बाहर बांध दिया", बांग्लादेश में पीट-पीटकर मारे गए हिंदू लड़के के पिता ने सुनाई आपबीती

पीड़ित के पिता रविलाल दास ने इस खौफनाक घटना की आपबीति सुनाई। हालांकि, मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने लिंचिंग की निंदा करते हुए कार्रवाई के आदेश दिए थे। रविलाल दास ने कहा, "सरकार की ओर से किसी ने कोई आश्वासन नहीं दिया। किसी ने कुछ नहीं कहा।" उन्होंने बताया कि उन्हें अपने बेटे की हत्या की खबर सबसे पहले फेसबुक से मिली

Shubham Sharmaअपडेटेड Dec 20, 2025 पर 4:52 PM
"उन्होंने जले हुए धड़ को बाहर बांध दिया", बांग्लादेश में पीट-पीटकर मारे गए हिंदू लड़के के पिता ने सुनाई आपबीती
Bangladesh Violence: बांग्लादेश में पीट-पीटकर मारे गए हिंदू लड़के के पिता ने सुनाई आपबीति

एक बड़े भारत विरोधी कट्टरपंथी नेता की मौत के बाद बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है, ऐसे में इस्लामी भीड़ ने एक हिंदू व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या भी कर दी, जिसने अल्पसंख्यकों के लिए चिंताएं फिर से बढ़ा दी हैं। मयमनसिंह में एक कपड़ा कारखाने में काम करने वाले दीपू चंद्र दास की गुरुवार रात को इस्लाम का कथित तौर पर अपमान करने के आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दूसरी तरफ उस्मान शरीफ हादी की हत्या के लिए न्याय की मांग कर रहे कुछ हिंसक प्रदर्शनकारियों ने ढाका में कई बड़े ठिकानों में तोड़फोड़ की।

दास की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद, उसके बेजान शरीर को एक पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई, और दर्जनों लोगों को इस बर्बरता का जश्न मनाते हुए देखा गया

NDTV के मुताबिक, पीड़ित के पिता रविलाल दास ने इस खौफनाक घटना की आपबीति सुनाईहालांकि, मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने लिंचिंग की निंदा करते हुए कार्रवाई के आदेश दिए थेरविलाल दास ने कहा, "सरकार की ओर से किसी ने कोई आश्वासन नहीं दियाकिसी ने कुछ नहीं कहा।" उन्होंने बताया कि उन्हें अपने बेटे की हत्या की खबर सबसे पहले फेसबुक से मिली

सब समाचार

+ और भी पढ़ें