Bangladesh: 150 कंप्यूटर, कैश और कीमती सामान चोरी, CCTV कैमरे भी तोड़े, ढाका में दो अखबारों के दफ्तरों ऐसे हुई हिंसा

Bangladesh Violence: प्रोथोम आलो की रिपोर्ट के अनुसार, जब यह हमला हो रहा था, उस वक्त कानून-व्यवस्था संभालने वाली एजेंसियां वहीं मौजूद थीं, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। हमलावर इमारत की पहली से सातवीं मंजिल तक पहुंचे और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कंप्यूटर, कैमरे और केंटीन का सामान लूट लिया

अपडेटेड Dec 20, 2025 पर 3:10 PM
Story continues below Advertisement
Bangladesh Violence: ढाका में दो अखबारों के दफ्तरों ऐसे हुई हिंसा

बांग्लादेश के सबसे बड़े अखबार प्रोथोम आलो को अपनी स्थापना के 27 सालों में पहली बार एक दिन के लिए प्रकाशन बंद करना पड़ायह बंद किसी अखबारी छुट्टी के कारण नहीं, बल्कि हमले और हिंसा के कारण हुआइसका ऑनलाइन एडिशन भी करीब 17 घंटे बंद रहा। दूसरा प्रमुख अखबार द डेली स्टार भी इसी तरह की स्थिति से गुजरा। दोनों अखबारों पर हमले उस समय हुए जब देशभर में युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। हादी कुछ दिन पहले सिर में गोली लगने के कारण घायल हुए थे और बाद में उनकी मौत हो गई।

प्रोथोम आलो दफ्तर पर हमला


गुरुवार देर रात बांग्लादेश के कई इलाकों में प्रदर्शन बढ़ गए। इसी दौरान लगभग 30-35 लोग शाहबाग से मार्च करते हुए ढाका के करवान बाजार स्थित प्रोथोम आलो दफ्तर पहुंचे। जब उन्होंने दफ्तर पर हमला करने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। हमला न कर पाने पर भीड़ ने दफ्तर के बाहर नारेबाज और धमकिया देना शुरू कर दिया।

हमलावरों ने आसपास मौजूद व्यापारियों और फुटपाथ विक्रेताओं पर भी हमला किया और लगभग डेढ़ घंटे तक उत्पात मचाया। रात करीब 12:15 बजे हमला शुरू हुआपहले हमलावरों ने ईंट फेंककर इमारत के शीशे तोड़े और फिर मुख्य गेट के शटर तोड़ दिए। इसके बाद उन्होंने अंदर रखे फर्नीचर, दस्तावेज, कंप्यूटर और अन्य सामान को इकट्ठा कर आग लगा दी।

रिपोर्ट में लिखा गया है कि हमलावरों ने इमारत की पूरी फायर फाइटिंग सिस्टम तोड़ दी और CCTV कैमरे भी नष्ट कर दिए। उन्होंने हर मंजिल पर जाकर लूटपाट की, 150 से ज्यादा कंप्यूटर और लैपटॉप, कैश लॉकर और कर्मचारियों की निजी चीजें लूट लीं।

हमलावरों ने जब इमारत में आग लगाई, तो बाहर खड़े होकर उसका जश्न मनाते दिखे। आग तेजी से फैलते हुए आसपास की इमारतों और बिजली की तारों तक पहुच गई।

रात लगभग 1:45 बजे जब फायर ब्रिगेड की पहली टीम मौके पर पहुची, तो भीड़ ने उन पर भी हमला कर दिया। दो गाड़िया पीछे हटनी पड़ीं। इसी दौरान कुछ हमलावर शाहबाग की ओर से आए और द डेली स्टार दफ्तर की ओर बढ़ गए।

द डेली स्टार दफ्तर पर हमला

गवाहों के मुताबिक, रात 12 बजे के बाद करीब 200 लोगों ने द डेली स्टार के मुख्य गेट को तोड़ दिया और अंदर घुसकर तोड़फोड़ की। उन्होंने दफ्तर में रखे फर्नीचर और अखबारों को आग लगा दी, जिससे तीसरी मंज़िल तक आग फैल गई। पूरा भवन धुए से भर गया और अंदर मौजूद 28 पत्रकारों व कर्मचारियों को छत पर जाकर शरण लेनी पड़ी।

सीनियर रिपोर्टर जयमा इस्लाम ने फेसबुक पर लिखा, “मैं सास नहीं ले पा रही हू। बहुत धुआ है। मैं अंदर फसी हूं। आप लोग हमें मार रहे हैं।”

प्रोथोम आलो की रिपोर्ट के अनुसार, जब यह हमला हो रहा था, उस वक्त कनून-व्यवस्था संभालने वाली एजेंसिया वहीं मौजूद थीं, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। हमलावर इमारत की पहली से सातवीं मंजिल तक पहुचे और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कंप्यूटर, कैमरे और केंटीन का सामान लूट लिया।

द डेली स्टार के HR हेड, महमूदुल हसन खन ने बताया कि हमलावरों ने ग्राउंड फ्लोर से दूसरे फ्लोर तक की लगभग सभी सुविधाए जला दीं। कंप्यूटर, टेबल, कुर्सिया, सोफ, कैमरा लेंस, सब नष्ट कर दिए गए।

Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या और शव जलाने के आरोप में 7 गिरफ्तार, मोहम्मद यूनुस ने कहा- 'किसी को बख्शा नहीं जाएगा'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।