बैंक ऑफ जापान ने शुक्रवार को प्रमुख ब्याज दरें 0.25% बढ़ा दीं। इसके बाद जापान में बेंचमार्क इंट्रेस्ट रेट 30 सालों के हाई पर पहुंच गई है। दशकों की भारी मौद्रिक सहायता और लगभग शून्य उधार लागत को खत्म करने की दिशा में यह एक और ऐतिहासिक कदम है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी की बड़े पैमाने पर उम्मीद की जा रही थी। रॉयटर्स के मुताबिक, जापान के केंद्रीय बैंक ने सर्वसम्मति से शॉर्ट-टर्म ब्याज दरों को 0.5% से बढ़ाकर 0.75% कर दिया। 1995 के बाद पहली बार प्रमुख ब्याज दर इस लेवल पर पहुंची है।
