Get App

Bangladesh: 'भारत भागे हादी के हत्यारे' वाले बांग्लादेशी दावे को BSF ने नकारा, कहा- 'झूठी और मनगढ़ंत है रिपोर्ट'

BSF Rejects Bangladesh Claim: मेघालय सेक्टर के BSF IG ओ.पी. उपाध्याय ने इन दावों की धज्जियां उड़ाते हुए कहा, 'ढाका से बॉर्डर की दूरी करीब 300 किमी है। वहां की कड़ी निगरानी, CCTV और चेकपॉइंट्स को पार कर हत्यारों का बिना पकड़े भारत आना नामुमकिन है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Dec 29, 2025 पर 3:27 PM
Bangladesh: 'भारत भागे हादी के हत्यारे' वाले बांग्लादेशी दावे को BSF ने नकारा, कहा- 'झूठी और मनगढ़ंत है रिपोर्ट'
BSF ने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए इन्हें 'झूठा और मनगढ़ंत' करार दिया है

Usman Hadi Murder Case: बांग्लादेश के छात्र नेता और 'इंकलाब मंच' के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की हत्या को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव गहरा गया है। ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने दावा किया कि हादी के हत्यारे मेघालय सीमा के जरिए भारत भाग निकले है। हालांकि, सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए इन्हें 'झूठा और मनगढ़ंत' करार दिया है। BSF के अनुसार, सीमा पर सुरक्षा इतनी सख्त है कि बिना पहचान के किसी का भी घुसना लगभग नामुमकिन है।

'मेघालय में छिपे हैं हत्यारे': DMP

ढाका पुलिस के एडिशनल कमिश्नर एस.एन. नजरूल इस्लाम ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई आरोप लगाया था। उन्होंने कहा संदिग्ध फैसल करीम मसूद और आलमगीर शेख बांग्लादेश के हलुआघाट बॉर्डर से मेघालय में दाखिल हुए। दावे के मुताबिक, 'पुर्ति' नाम के एक शख्स ने उन्हें रिसीव किया और 'सामी' नाम के टैक्सी ड्राइवर ने उन्हें मेघालय के तुरा शहर पहुंचाया। बांग्लादेशी अधिकारियों ने यहां तक कहा कि वे संदिग्धों की गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण के लिए भारतीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।

'झूठा प्रोपगेंडा फैला रहा ढाका': BSF का जवाब

सब समाचार

+ और भी पढ़ें