कनाडा 536 विदेशी स्किल वर्कर को देगा अपने यहां काम, नए एक्सप्रेस एंट्री ड्रॉ के तहत किया इनवाइट

इस साल अब तक, एक्सप्रेस एंट्री ड्रॉ में कैनेडियन एक्सपीरियंस क्लास (CEC), PNP और फ्रेंच-भाषा उम्मीदवारों के बीच बारी-बारी से बदलाव हुए हैं। इसके अलावा बड़े ड्रॉ भी हुए हैं, जिनमें हजारों ITA जारी किए गए हैं। 5 फरवरी को हुए सबसे हालिया CEC ड्रॉ में 4,000 उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें CRS कट-ऑफ 521 था

अपडेटेड Mar 19, 2025 पर 5:44 PM
कनाडा 536 विदेशी स्किल वर्कर को देगा अपने यहां काम, नए एक्सप्रेस एंट्री ड्रॉ के तहत किया इनवाइट

कनाडा ने एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम के तहत प्रोविंशियल नॉमिनी प्रोग्राम (PNP) ड्रॉ में सोमवार को 536 आवेदन आमंत्रण (ITA) जारी किए। इमिग्रेशन रिफ्यूजीज एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) के अनुसार, उम्मीदवारों को कॉम्प्रिहेंसिव रैंकिंग सिस्टम (CRS) स्कोर 736 की जरूरत है और 12 मार्च 2025 तक एक्सप्रेस एंट्री प्रोफाइल बनाना होगा। इसका मतलब ये कि कनाडा ने 536 विदेशी स्किल वर्करों को अपने यहां काम करने का मौका दिया है।

मार्च 2025 में एक्सप्रेस एंट्री ड्रॉ

17 मार्च: PNP ड्रॉ – 536 ITAs, CRS कट-ऑफ 736

6 मार्च: फ्रेंच लैंग्वेज प्रूफेंसी ड्रॉ – 4,500 ITAs, CRS कट-ऑफ 410


3 मार्च: PMP ड्रा – 725 ITAs, CRS कट-ऑफ 667

यह मार्च में तीसरा ड्रॉ था, इससे पहले 6 मार्च को फ्रेंच फ्रेंच लैंग्वेज ड्रॉ और 3 मार्च को एक और PNP ड्रॉ हुआ था।

2025 में एक्सप्रेस एंट्री के ट्रेंड

इस साल अब तक, एक्सप्रेस एंट्री ड्रॉ में कैनेडियन एक्सपीरियंस क्लास (CEC), PNP और फ्रेंच-भाषा उम्मीदवारों के बीच बारी-बारी से बदलाव हुए हैं।

इसके अलावा बड़े ड्रॉ भी हुए हैं, जिनमें हजारों ITA जारी किए गए हैं। 5 फरवरी को हुए सबसे हालिया CEC ड्रॉ में 4,000 उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें CRS कट-ऑफ 521 था।

6 मार्च और 19 फरवरी को हुए आखिरी दो फ्रेंच भाषा के ड्रॉ में 4,000 से ज्यादा उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया था।

2025 के लिए प्रायोरिटी कैटेगरी

27 फरवरी को, IRCC ने 2025 के लिए अपनी प्रायोरिटी कैटेगरीज की घोषणा की, जिसमें एजुकेशन को एक नई कैटेगरी के रूप में जोड़ा गया। ये कैटेगरी इस तरह हैं:

- फ्रेंच लैंग्वेज प्रूफेंसी

- हेल्थ केयर और सोशल सर्विस ऑक्यूपेशन

- ट्रेड ऑक्यूपेशन

- एजुकेशन ऑक्यूपेशन

घोषणा में, IRCC ने कनाडाई अनुभव और मजबूत फ्रेंच भाषा कौशल वाले उम्मीदवारों को आमंत्रित करने पर अपना ध्यान केंद्रित किया।

एक्सप्रेस एंट्री क्या है?

एक्सप्रेस एंट्री तीन इकॉनोमिक इमिग्रेशन प्रोग्राम के तहत एप्लीकेशन के मैनेजिंग के लिए कनाडा का सिस्टम है:

- कैनेडियन एक्सपीरियंस क्लास (CEC)

- फेडरल स्किल्ड ट्रेड्स प्रोग्राम (FSTP)

- फेडरल स्किल्ड वर्कर प्रोग्राम (FSWP)

ये प्रोग्राम उम्र, बिजनेस, एजुकेशन, लैंग्वेज स्किल और वर्क एक्सपीरियंस जैसे फैक्टर के आधार पर उम्मीदवारों को रैंक करने के लिए CRS का इस्तेमाल करते हैं। हाई स्कोर वाले उम्मीदवारों के पास आगामी ड्रॉ में ITA हासिल करने की बेहतर संभावना है।

PMP ड्रॉ में CRS स्कोर ज्यादा होता है, क्योंकि प्रोविंशियल नॉमिनी उम्मीदवार के स्कोर में 600 अंक जोड़ते हैं। कनाडा में परिवार होने या जीवनसाथी या साथी के साथ आवेदन करने पर भी अतिरिक्त अंक दिए जा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।