Get App

पलक झपकते ही ट्रेन गायब, 2 सेकंड में पकड़ी 700 KMPH की स्पीड...चीन ने फिर रचा कीर्तिमान

इस टेस्ट में दिखाई गई इलेक्ट्रोमैग्नेटिक एक्सेलेरेशन तकनीक का इस्तेमाल भविष्य में स्पेस और एविएशन जैसे क्षेत्रों में भी किया जा सकता है। इस उपलब्धि से वैक्यूम पाइपलाइन मैगलेव ट्रांसपोर्ट सिस्टम की संभावनाएं और मजबूत हो गई हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 27, 2025 पर 10:35 PM
पलक झपकते ही ट्रेन गायब, 2 सेकंड में पकड़ी 700 KMPH की स्पीड...चीन ने फिर रचा कीर्तिमान
चीन ने एक ऐसा ट्रायल किया है जो दुनिया भर में ट्रेन के सफर में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है।

चीन ने एक ऐसा ट्रायल किया है जो दुनिया भर में ट्रेन के सफर में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है। चीन की नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ डिफेंस टेक्नोलॉजी यानी एनयूडीटी (National University of Defense Technology) की रिसर्च टीम ने सुपरकंडक्टिंग मैग्लेव टेक्नोलॉजी में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। चीन ने रेल तकनीक के क्षेत्र में एक नया विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। हाल ही में किए गए एक टेस्ट में एक सुपरकंडक्टिंग मैगलेव ट्रेन ने सिर्फ़ दो सेकंड में 700 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ ली। इस तरह यह अब तक की सबसे तेज़ ट्रेन बन गई है।

2 सेकंड में पकड़ी 700 KMPH की स्पीड

यह परीक्षण नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ डिफेंस टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने किया। टेस्ट 400 मीटर लंबे मैग्नेटिक लेविटेशन ट्रैक पर हुआ। इसमें करीब एक टन वज़न वाले एक वाहन को बेहद तेज़ रफ्तार तक पहुंचाया गया और फिर उसे सुरक्षित तरीके से रोक दिया गया। इस उपलब्धि को चीन की आधुनिक रेल तकनीक में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

चीन ने फिर रचा कीर्तिमान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें