Delta Airlines Fire Video: लॉस एंजिल्स से अटलांटा जा रही डेल्टा एयरलाइंस की एक बोइग फ्लाइट को शुक्रवार (18 जुलाई, 2025) को उड़ान भरने के तुरंत बाद इंजन में आग लगने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। डेल्टा एयरलाइंस के अटलांटा जा रहे एक विमान को अचानक इंजन में आग लगने के बाद लॉस एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट (LAX) पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मेंप्लेन संख्या DL446 को उड़ान के बीच में विमान के बाएं इंजन से आग की लपटें निकलते हुए देखा जा सकता है। विमान में बाएं इंजन में आग की लपटें निकल रही हैं। फिलहाल, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विमान एयरबस A330 था। उसमें उस समय 282 यात्री, 10 फ्लाइट अटेंडेंट और दो पायलट सवार थे। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल कर्मियों ने रनवे पर लगी आग बुझा दी। 'एविएशन A2Z' की एक रिपोर्ट के अनुसार, विमान ने एयरपोर्ट से उड़ान भरी ही थी कि इंजन में आग लग गई। इसके बाद पायलट ने प्लेन को एयरपोर्ट पर लौटने की तैयारी की। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने विमान को वापस एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करने को कही।
फ्लाइटराडार24 के आंकड़ों से पता चलता है कि DL446 पहले प्रशांत महासागर के ऊपर से ऊपर उठा। फिर डाउनी और पैरामाउंट क्षेत्रों के ऊपर वापस चक्कर लगाया, जिससे चालक दल को चेकलिस्ट पूरी करने और सुरक्षित लैंडिंग की तैयारी करने का समय मिल गया। इस दौरान विमान ने अपनी गति बनाए रखी। यात्रियों ने बताया कि कैप्टन ने घोषणा की थी कि इंजन में आग लगी गई है। इसके बाद प्लेन में हड़कंप मच गया।
आग लगने का कारण अभी भी अज्ञात है। एविएशन डिपार्टमेंट ने घटना की जांच शुरू कर दी है। यह विमान लगभग 25 साल पुराना है। इसमें दो जनरल इलेक्ट्रिक CF6 इंजन लगे हैं। डेल्टा एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने BBC को बताया, "विमान के बाएँ इंजन में समस्या के संकेत मिलने के बाद डेल्टा प्लेन 446 टेकऑफ के तुरंत बाद लॉस एंजिल्स लौट आई।"
इस साल डेल्टा को पहली बार ऐसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा है। इससे पहले अप्रैल में ऑरलैंडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक और डेल्टा विमान में आग लग गई थी। डेल्टा एयरलाइंस की उड़ान संख्या 1213 में अटलांटा के लिए उड़ान की तैयारी के दौरान रैंप पर आग लग गई थी। ताजा हादसे में किसी यात्री या क्रू मेंबर को कोई नुकसान नहीं हुआ।