Get App

ट्रंप के टैरिफ से सहमी अमेरिकी कंपनियां, क्या ट्रंप की यह जिद अमेरिका को तबाह कर देगी?

JP Morgan के सीईओ Jamie Dimon और BlackRock के सीईओ Larry Fink ने तो इकोनॉमिक आउटलुक को लेकर गंभीर चिंता जताई है। JP Morgan ने भविष्य में संभावित डिफॉल्ट से बचने के लिए 97.3 करोड़ डॉलर अलग कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 12, 2025 पर 12:45 PM
ट्रंप के टैरिफ से सहमी अमेरिकी कंपनियां, क्या ट्रंप की यह जिद अमेरिका को तबाह कर देगी?
अमेरिकी कंपनियों के एग्जिक्यूटिव्स ने ट्रंप से टैरिफ को लेकर टेंशन जल्द खत्म करने की गुजारिश की है।

अमेरिकी कंपनियों के एक्जिक्यूटिव्स 2025 की शुरुआत में काफी खुश थे। उन्हें डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से काफी उम्मीदें थीं। कंपनियां सबसे ज्यादा खुश कॉर्पोरेट टैक्स में कमी की उम्मीद से थीं। कंपनियों को यह भी लगता था कि ट्रंप ऐसी पॉलिसी बनाएंगे जो बिजनेस के विस्तार के लिए फायदेमंद होगी। लेकिन, उनकी उम्मीदें जल्द टूट गईं। ट्रंप ने जो टैरिफ पॉलिसी अपनाई है, उसने पूरी दुनिया में उथलपुथल मचा दी है। वैश्विक अर्थव्यवस्था की ग्रोथ को नुकसान पहुंचने की आशंका पैदा हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी का सबसे ज्यादा नुकसान खुद अमेरिका को होगा।

अमेरिका-चीन में बढ़ता टकराव बड़ी मुसीबत पैदा कर सकता है

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ता टकराव पूरी दुनिया की मुसीबत बढ़ा सकता है। कंपनियों के एग्जिक्यूटिव्स, इकोनॉमिस्ट्स और मार्केट एक्सपर्ट्स का तो मानना है कि ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी का असर कंज्यूमर कॉन्फिडेंस और बिजनेस इनवेस्टमेंट पर पड़ने लगा है। कुछ एनालिस्ट्स ने इस साल के अंत तक मंदी की आशंका तक जताई है। ग्लोबल इकोनॉमी की ग्रोथ के लिए स्टैबिलिटी सबसे जरूरी है। ट्रंप के टैरिफ ने सबसे ज्यादा चोट स्टैबिलिटी को पहुंचाई है। इसने दुनियाभर में कंज्यूमर्स और इनवेस्टर्स के आत्मविश्वास को हिला दिया है।

कंपनियों के एग्जिक्यूटिव्स को कंजम्प्शन घटने का डर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें