Donald Trump Assassination Attempts: शनिवार रात वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में फायरिंग के बाद पूरे देश में सनसनी फैल गई। इस हमले में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित है। हमले के बाद ट्रंप ने देश को संबोधित करते हुए अपने पुराने जख्मों को याद किया। ट्रंप ने बताया कि कैसे बटलर से लेकर पाम बीच तक उन पर जानलेवा हमले हुए। आइए आपको बताते हैं ट्रंप पर अब तक हुए उन हमलों की पूरी कहानी, जिसमें वे बाल-बाल बचे।
