अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए आज (14 जनवरी) का दिन काफी अहम हो सकता है। आज अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ पर फैसला सुना सकता है। अमेरिका सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर 9 जनवरी को फैसला सुनाने वाला था। लेकिन, उस दिन कोर्ट ने फैसला आगे के लिए टाल दिया था। ट्रंप ने पिछले साल अप्रैल में रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान किया था। बाद में उन्होंने इस पर 90 दिनों के लिए रोक लगा दी थी। आखिर में 7 अगस्त से यह लागू हो गया था।
