Trump warns Europe: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने कहा कि "इमीग्रेशन यूरोप को खत्म कर रहा है" और चेतावनी दी कि उसे "इससे बचने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा"। स्कॉटलैंड की अपनी यात्रा के दौरान, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एयर फोर्स वन से उतरने के बाद विमान के टर्मिनल पर पत्रकारों से कहा कि यूरोपीय देशों को इमीग्रेशन नियंत्रण के नियम कड़े करने होंगे। उन्होंने कहा, "इमीग्रेशन (दूसरे देशों से वहां आकर लोगों के स्थायी रूप से बसने) के मामले में, आपको अपने काम में जुट जाना चाहिए। अब यूरोप आपके पास नहीं रहेगा। आपको इससे बचने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।"
स्कॉटलैंड की अपनी यात्रा के दौरान, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूरोपीय देशों को कड़ी चेतावनी देते हुए उनसे इमीग्रेशन पर लगाम कसने का आग्रह किया। एयर फोर्स वन से उतरने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, ट्रंप ने कहा, "इमीग्रेशन के मामले में, आपको अपनी रणनीति पर काम करना होगा, वरना यूरोप आपके साथ नहीं रहेगा। आपको इस भयानक आक्रमण को रोकना होगा जो फिलहाल हो रहा है।"
उन्होंने इमीग्रेशन संबंधी दबावों का विरोध करने के लिए अनाम यूरोपीय नेताओं की भी प्रशंसा की, लेकिन यह भी कहा कि उन्हें उचित सम्मान नहीं मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा, "मैं अभी उनके नाम बता सकता हूं लेकिन मैं दूसरों को शर्मिंदा कर दूगा। यह इमीग्रेशन यूरोप को खत्म कर रहा है।"
जनवरी में व्हाइट हाउस लौटने के बाद से ट्रंप लगातार एक सख्त इमीग्रेशन एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़े प्रवासी निर्वासन अभियान को अंजाम देने का संकल्प लिया है और अब तक हज़ारों "विदेशियों" को निर्वासित कर चुके हैं।
हालांकि, उनकी नीतियों के कारण पूरे अमेरिका में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए हैं, जहां दुनिया की सबसे बड़ी प्रवासी आबादी रहती है।