Get App

ट्रंप ने नहीं मानी हार, रूस-यूक्रेन लड़ाई खत्म करने के लिए 18 अगस्त को जेलेंस्की से करेंगे मुलाकात

अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ यूक्रेन युद्ध को लेकर किसी तरह का समाधान नहीं निकलने के बाद ट्रंप ने कहा है कि वह 18 अगस्त को जेलेंस्की से बातचीत करेंगे। जेलेंस्की यूक्रेन के राष्ट्रपति हैं

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Aug 16, 2025 पर 3:15 PM
ट्रंप ने नहीं मानी हार, रूस-यूक्रेन लड़ाई खत्म करने के लिए 18 अगस्त को जेलेंस्की से करेंगे मुलाकात
जेलेंस्की ने संवाददाताओं से कहा है कि उनकी ट्रंप के साथ फोन पर लंबी बातचीत हुई है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हार नहीं मानी है। अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ यूक्रेन युद्ध को लेकर किसी तरह का समाधान नहीं निकलने के बाद ट्रंप ने कहा है कि वह 18 अगस्त को जेलेंस्की से मिलेंगे। जेलेंस्की यूक्रेन के राष्ट्रपति हैं। ट्रंप से उनकी बातचीत वॉशिंगटन में होगी। इससे यह संकेत निकलता है कि ट्रंप किसी कीमत पर रूस और यूक्रेन युद्ध बंद कराना चाहते हैं।

जेलेंस्की से फोन पर लंबी बातचीत

जेलेंस्की ने संवाददाताओं से कहा है कि उनकी ट्रंप के साथ फोन पर लंबी बातचीत हुई है। 15 अगस्त को अलास्का में ट्रंप और पुतिन की बातचीत पर दुनियाभर की नजरें थीं। यह माना जा रहा था कि इस बातचीत से यूक्रेन-रूस युद्ध बंद करने का रास्ता निकलेगा। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। बातचीत के बाद दोनों नेताओं ने मीडिया से बातचीत नहीं की। हालांकि, दोनों ने बातचीत को सार्थक बताया। दोनों ने एक दूसरे के बारे में अच्छी बातें भी की। पुतिन ने कहा कि अगर 2020 में राष्ट्रपति चुनावों में ट्रंप की हार नहीं हुई होती तो 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू नहीं होता। दरअसल, उनका इशारा पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की तरफ था, जिन्होंने युद्ध रोकने के लिए पर्याप्त कोशिश नहीं की।

अलास्का की बातचीत में रूस-यूक्रेन युद्ध का नहीं निकला समाधान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें