पुतिन से तीखे सवाल, आखिर ट्रंप को आप पर क्यों भरोसा करना चाहिए?

अलास्का में 15 अगस्त को ट्रंप और पुतिन की बातचीत में रूस-यूक्रेन लड़ाई रुकने का रास्ता निकलने की उम्मीद थी। लेकिन, कई घंटे चली बातचीत में कई मसलों पर चर्चा हुई। लेकिन इस लड़ाई को बंद करने के रास्ते को लेकर क्या बातचीत हुई यह पता नहीं चला

अपडेटेड Aug 16, 2025 पर 2:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आम तौर पर एक सवाल के दो जवाब देने वाले ट्रंप पत्रकारों के सवालों को टाल गए।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बातचीत से पहले पुतिन को कुछ कड़े सवालों का सामना करना पड़ा। अलास्का में मीडिया ने उनसे ऐसे सवाल पूछे, जिसके बारे में शायद ही पुतिन ने पहले सोचा होगा। 15 अगस्त को दोनों नेताओं की बातचीत 2.5 घंटे तक हुई। इसका मकसद रूस और यूक्रेन के बीच साढ़े तीन साल से चल रही लड़ाई को खत्म करना था। लेकिन, इस लड़ाई के समाधान के लिहाज से देखा जाए तो यह मीटिंग बेनतीजा रही।

बातचीत शुरू होने से पहले ही सवालों की बारिश

अलास्का में मीटिंग शुरू होने से ठीक पहले रिपोर्ट्स ने पुतिन ने सवालों की बारिश कर दी। उसने संघर्षविराम और यूक्रेन से चल रही लड़ाई के बारे में कई सवाल पूछ गए। यूक्रेन में होने वाली आम लोगों की मौते के बारे में भी पत्रकारों ने सवाल पूछे। एक पत्रकार ने तो यहां तक पूछ दिया की आप आम लोगों को मारना कब बंद करेंगे। लेकिन, पुतिन ने ऐसी चुप्पी साध ली, जैसे उन्होंने कुछ सुना ही नहीं हो। एक पत्रकार ने पूछा, "ट्रंप को आप पर क्यों भरोसा करना चाहिए?"


ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेताओं ने सवाले के जवाब नहीं दिए

बातचीत के बाद ट्रंप और पुतिन मीडिया के सामने आए, लेकिन उन्होंने कोई बातचीत नहीं की। उन्होंने आधिकारिक रूप से किसी सवाल के जवाब नहीं दिए। ट्रंप ने सिर्फ पत्रकारों को थैंकयू कहा। हालांकि, अनौपचारिक बातचीत में दोनों नेताओं ने बातचीत पर संतोष जताया। दोनों ने बातचीत को सार्थक बताया। बातचीत के बाद ट्रंप और पुतिन ने कहा कि कई मसलों पर प्रगति हुई। लेकिन, किन-किन मसलों पर बातचीत हुई यह किसी ने नहीं बताया।

यह भी पढ़ें: Trump-Putin meet: कोई एग्रीमेंट नहीं, मीडिया से बातचीत नहीं, फिर भी इस मीटिंग ने दुनिया के लिए जगाई बड़ी उम्मीद 

ट्रंप भी हर सवाल को टाल गए

रायटर्स ने अपनी खबर में कहा है कि आम तौर पर एक सवाल के दो जवाब देने वाले ट्रंप पत्रकारों के सवालों को टाल गए। सवाल है कि आखिर मीटिंग के बाद दोनों नेताओं ने ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित क्यों नहीं किया, जिसका प्लान पहले से था? क्या पुतिन ने यूक्रेन को लेकर अपने रुख में किसी तरह के बदलाव से इनकार कर दिया? अगर इनकार कर दिया तो ट्रंप ने इस बारे में पत्रकारों को क्यों नहीं बताया? ट्रंप बातचीत शुरू होने के पहले से यह कहते आ रहे थे कि पुतिन को यूक्रेन से लड़ाई रोकने के मसले पर बातचीत करनी होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।