Miss universe 2025 winner: मेक्सिको की फातिमा बॉश ने जीता मिस यूनिवर्स का खिताब, भारत का टूटा सपना

Miss Universe 2025 Final: 130 से अधिक देशों की प्रतियोगियों को पछाड़कर मिस यूनिवर्स 2025 का ताज मेक्सिको की फातिमा बॉश के सिर सजा। जैसे ही उनका नाम पुकारा गया, पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। इस दौरान जमकर तालियां बजीं और आंसू बहे। लोगों को यकीन ही नहीं हुआ, क्योंकि मेक्सिको ने एक ऐसे ताज का जश्न मनाया जो ऐतिहासिक और मेहनत से कमाया हुआ लगा

अपडेटेड Nov 21, 2025 पर 10:25 AM
Story continues below Advertisement
Miss Universe 2025 Final: मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब मेक्सिको की फातिमा बॉश ने जीता है

Miss Universe 2025 Final: मिस यूनिवर्स 2025 का भव्य फिनाले थाईलैंड में समाप्त हो चुका है। इमोशन और जबरदस्त एनर्जी से भरे फिनाले में मेक्सिको की फातिमा बॉश नई मिस यूनिवर्स बन गई हैं। 130 से अधिक देशों की प्रतियोगियों को पछाड़कर मिस यूनिवर्स 2025 का ताज फातिमा बॉश के सिर सजा। जैसे ही उनका नाम पुकारा गया, पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। इस दौरान जमकर तालियां बजीं और आंसू बहे। लोगों को यकीन ही नहीं हुआ, क्योंकि मेक्सिको ने एक ऐसे ताज का जश्न मनाया जो ऐतिहासिक और मेहनत से कमाया हुआ है।

फातिमा के आखिरी जवाब ने उनकी जीत पक्की कर दी। पूरे कॉन्फिडेंस और साफ जुनून के साथ बोलते हुए उन्होंने उन चुनौतियों के बारे में बताया जिनका सामना आज भी महिलाएं करती हैं। साथ ही उन्होंने बदलाव के लिए एक नारा दिया- "हम यहां बोलने, बदलाव लाने और साथ मिलकर इतिहास बनाने के लिए हैं।"

सवालों के राउंड के दौरान, मेक्सिको की सुंदरी से यह सवाल पूछा गया कि क्या आपके हिसाब से 2025 में एक महिला होने की क्या चुनौतियां होंगी। साथ ही आप मिस यूनिवर्स के टाइटल का इस्तेमाल दुनिया भर की महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने के लिए कैसे करेंगी?


फातिमा बॉश ने पूरे यकीन के साथ इस सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आज भी महिलाओं को सुरक्षा से लेकर बराबर मौके तक रुकावटों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस बात पर जोर देती हैं कि यह पीढ़ी अब बोलने से नहीं डरती। फातिमा ने आगे कहा कि अब महिलाओं में बदलाव की मांग करने, लीडरशिप में अपनी जगह लेने और उन बातचीत को नया रूप देने की हिम्मत है जो कभी उन्हें बाहर रखती थीं।

ये भी पढ़ें- Miss Universe 2025: मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में मनिका विश्वकर्मा का सफर खत्म, टॉप-12 से हुईं बाहर

दुनियाभर की निगाहें इस रोमांचक फाइनल मुकाबले पर टिकी थीं। इसमें 130 से अधिक देशों की प्रतियोगियों ने अपने हुनर और आत्मविश्वास से फिनाले को और भी रोमांचक बना दिया। लेकिन इस बार भारत के लिए खुशी का पल नहीं आया। भारत की उम्मीद राजस्थान की रहने वाली मनिका विश्वकर्मा टॉप 12 में जगह बनाने में सफल नहीं हो पाईं। और आखरकार मिस यूनिवर्स का ताज मैक्सिको की फातिमा बॉश के सिर सजा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।