लाइव इवेंट में ‘मूर्ख’ कहा गया, लेकिन फातिमा ने जीत से दिया करारा जवाब, बनीं मिस यूनिवर्स 2025

Fatima Bosch controversy: मैक्सिको की फातिमा बॉश ने आज मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। गहरे लाल रंग की चमचमाती ड्रेस पहनी फातिमा को जब विनर का ताज पहनाया गया तब वो फू-फूटकर रोने लगीं। बता दें कि उन्होंने इस ताज को हासिल करने के लिए 120 देशों की ब्यूटी क्वीन को पीछे छोड़ा।

अपडेटेड Nov 21, 2025 पर 1:52 PM
Story continues below Advertisement
लाइव इवेंट में ‘मूर्ख’ कहा गया, लेकिन फातिमा ने जीत से दिया करारा जवाब, बनीं मिस यूनिवर्स 2025

Fatima Bosch controversy: मैक्सिको की फातिमा बॉश ने आज 74वां मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। गहरे लाल रंग की चमचमाती ड्रेस पहनी फातिमा को जब विनर का ताज पहनाया गया तब वो फू-फूटकर रोने लगीं। बता दें कि उन्होंने इस ताज को हासिल करने के लिए 120 देशों की ब्यूटी क्वीन को पीछे छोड़ दिया।

वहीं, इस बार थाईलैंड में आयोजित हुए मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता में एक विवाद भी सामने आया है, और यह विवाद मिस यूनिवर्स बनने वाली फातिमा से जुड़ा हुआ है। उन्हें लाइव इवेंट के दौरान पेजेंट डायरेक्टर नवात इत्सराग्रिसिल ने मूर्ख कह दिया था जिसके बाद वो कंपटिशन छोड़कर चली गई थी। हालांकि, फातिमा ने आज ताज अपने नाम कर सबकी बोलती बंद कर दी है।


क्यों कहा गया था मुर्ख?

प्रतियगोता के पेजेंट डायरेक्टर नवात इस्राग्रिसिल ने फातिमा से सवाल किया था कि वह स्पॉन्सर्ड शूट के लिए क्यों मौजूद नहीं थीं। यह भी कहा कि वह थाईलैंड से जुड़े प्रमोशनल पोस्ट भी सोशल मीडिया पर नहीं डाल रहीं। जिसके बाद फातिमा ने सफाई देने की कोशिश की लेकिन पेजेंट डायरेक्टर ने उनकी बात नहीं सुनी जिस वजह से दोनों में बहस हो गई।

नवात बोले थे, 'अगर तुम अपने नैशनल (मैक्सिको) डायरेक्टर के आदेश मान रही हो तो (डमहेड) मूर्ख हो।' जिस वजह से मामला और गर्म हो गया और वो (फातिमा) गुस्से में उसी वक्त वहां से चली गईं। उनके साथ कई कंटेस्टेंट भी वहां से वॉक आउट कर गए थे। यह घटना सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी। इसके बाद इत्सराग्रिसिल ने उनसे माफी मांगी थी। अब चलिए जानते हैं कौन हैं मिस यूनिवर्स 2025 फातिमा बॉश और उनसे जुड़े सारे फैक्ट्स।

कौन हैं मिस यूनिवर्स 2025 फातिमा बॉश?

इस साल मिस यूनिवर्स 2025 बनीं मैक्सिको की फातिमा बॉश 25 साल की हैं। उन्होंने Iberoamericana यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। बचपन में वह डिस्लेक्सिया से जूझीं और इसी कारण स्कूल में उन्हें काफी बुली किया गया। लेकिन फातिमा ने अपनी इसी चुनौती को अपनी सबसे बड़ी ताकत में बदल दिया। जिसके बाद उन्होंने साल 2018 में टैबास्को में ‘फ्लोर डी ओरो’का टाइटल जीता। उन्होंने इस जीत से साबित कर दिया कि वे सचमुच ब्यूटी विद ब्रेन की परफेक्ट मिसाल हैं।

खूब हो रही है तारीफ, बढ़ गए फॉलोअर्स

बता दें कि विवाद के बाद भी फातिमा ने हिम्मत नहीं हारी। न ही उनका कॉन्फिडेंस डगमगाया। वो लगातार हर राउंड में शानदार प्रदर्शन करती दिखीं। वहीं, फिनाले के मेन राउंड में फातिमा रेड कलर का गाउन पहनी नजर आईं, जो उनकी टॉल एंड स्लिम बॉडी को ब्यूटीफुली कॉम्प्लिमेंट कर रहा था। गाउन पर ओवर ऑल गोल्डन वर्क भी देखा जा सकता था, जो लुक में परफेक्ट ब्लिंग ऐड करने में कामयाब रहा। जिसको देखकर उनके फैंस बहुत खुश हुए। बता दें कि मिस यूनिवर्स मैक्सिको का ताज जीतने के बाद से फातिमा के फॉलोवर्स लगातार बढ़ रहे हैं।

टॉप-5 में कौन-कौन रहा?

  1. फातिमा बॉश (मैक्सिको)
  2. प्रवीणर सिंह (थाईलैंड)
  3. स्टेफनी अबसाली (वेनेजुएला)
  4. मा अतिसा मनालो (फिलीपींस)
  5. ऑलिविया (कोट डीआइवरी)

यह भी पढ़ें: Miss universe 2025 winner: मेक्सिको की फातिमा बॉश ने जीता मिस यूनिवर्स का खिताब, भारत का टूटा सपना

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।