21 नवंबर को सोने के भाव में नरमी है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत गिरकर 124400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। देश के अन्य शहरों में भी सोना सस्ता हुआ है। कमजोर वैश्विक रुख और मजबूत डॉलर की वजह से सोने की डिमांड को झटका लगा है। इसका असर देश के अंदर कीमतों पर भी पड़ा है। वैश्विक मोर्चे पर सोने का हाजिर भाव 4,061.53 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। देश के कुछ प्रमुख शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है, आइए जानते हैं...
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 124400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 114040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 113890 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 124250 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत
इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 124250 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 113890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
गोल्डमैन सैक्स ने दिसंबर 2026 तक गोल्ड के 4,900 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाने का अनुमान जताया है। ANZ का मानना है कि अगले साल के मध्य तक सोना 4,600 डॉलर प्रति औंस पर होगा।
सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी गिरावट है। 21 नवंबर को चांदी लुढ़ककर 164900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 50.73 डॉलर प्रति औंस हो गया है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर होता है।