Khaleda Zia: बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री और मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की प्रमुख बेगम खालिदा जिया का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। रॉयटर्स और स्थानीय मीडिया 'द डेली स्टार' के अनुसार, वे लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं। उनकी मृत्यु के साथ ही बांग्लादेश के एक राजनीतिक युग का अंत हो गया है।
