Get App

Azizur Rahman: बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंसा जारी, ढाका में पूर्व BNP नेता अजीजुर रहमान की गोली मारकर हत्या

Bangladesh Election: अजीजुर रहमान मुसाब्विर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के स्वयंसेवक विंग, 'स्वैच्छासेवक दल' में ढाका मेट्रोपॉलिटन नॉर्थ के पूर्व महासचिव थे। उनकी हत्या को विपक्षी खेमे के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jan 08, 2026 पर 8:26 AM
Azizur Rahman: बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंसा जारी, ढाका में पूर्व BNP नेता अजीजुर रहमान की गोली मारकर हत्या
बांग्लादेश में फिलहाल चुनावी 'आचार संहिता' लागू है, फिर भी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है

BNP leader Azizur Rahman Murder: बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले आम चुनावों से पहले राजनीतिक हिंसा का दौर तेज हो गया है। बीते मंगलवार की रात राजधानी ढाका के व्यस्त मार्केट 'कारवान बाजार' में अज्ञात हमलावरों ने पूर्व BNP नेता अजीजुर रहमान मुसाब्विर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना ने देश में चुनावी सुरक्षा और राजनीतिक तनाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भीड़भाड़ वाले इलाके में अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

यह घटना रात करीब 8:30 बजे कारवान बाजार में 'सुपर स्टार होटल' के पास एक गली में हुई। हमलावरों ने मुसाब्विर को बेहद करीब से निशाना बनाया और उनके पेट में गोली मार दी। उन्हें पास के बीआरबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हमले में सूफियान ब्यापारी मसूद नामक एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है, जो वैन वर्कर्स यूनियन का महासचिव बताया जा रहा है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।

कौन थे अजीजुर रहमान मुसाब्विर?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें