Bangladesh Violence: बांग्लादेश में जारी अशांति के बीच एक और हिंदू युवक की हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय समीर कुमार दास के रूप में हुई है। रविवार (11 जनवरी) रात को भीड़ ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। इसके साथ ही अब तक बांग्लादेश में 13 हिंदुओं की हत्या हो चुकी है। देश में यह हिंसा भारत विरोधी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद शुरू हुए उग्र प्रदर्शनों के कारण फैल रही है।
