Get App

Donald Trump: होर्मुज स्ट्रेट बंद किया तो 20 गुना कड़ा जवाब देगा अमेरिका, ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद करने को लेकर ईरान को सख्त चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि ईरान अगर इस रास्ते तेल की शिपमेंट रोकेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इसका जवाब अब तक की तुलना में बीस गुना ज्यादा कठोर तरीके से दिया जाएगा।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 10, 2026 पर 9:34 AM
Donald Trump: होर्मुज स्ट्रेट बंद किया तो 20 गुना कड़ा जवाब देगा अमेरिका, ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी
होर्मुज स्ट्रेट बंद किया तो 20 गुना कड़ा जवाब देगा अमेरिका, ट्रंप की ईरान को चेतावनी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद करने को लेकर ईरान को सख्त चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि ईरान अगर इस रास्ते तेल की शिपमेंट रोकेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इसका जवाब अब तक की तुलना में बीस गुना ज्यादा कठोर तरीके से दिया जाएगा। बता दें कि ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब ईरान युद्ध के चलते अमेरिका और दुनियाभर में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, "अगर ईरान होर्मुज स्ट्रेट में तेल का फ्लो रोकने का कोई भी प्रयास करता है, तो उसे अब तक की तुलना में बीस गुना अधिक कठोर जवाब मिलेगा।"

ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ईरान में "आसानी से नष्ट किए जा सकने वाले" ठिकानों को निशाना बनाएगा, जिससे ईरान के लिए फिर से खुद को खड़ा करना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने आगे कहा, "उन पर मौत, आग और क्रोध बरसेगा - लेकिन मैं आशा करता हूं और प्रार्थना करता हू कि ऐसा न हो!"

ट्रंप ने इस चेतावनी को वैश्विक व्यापार के लिए एक उपहार के रूप में भी प्रस्तुत किया, विशेष रूप से चीन और अन्य देशों के लिए जो अपने तेल शिपमेंट के लिए होर्मुज स्ट्रेट का बड़े पैमाने पर उपयोग करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें