Get App

इमरान खान को 'डेथ सेल' में किया जा रहा टॉर्चर! बेटों ने जताई चिंता, कहा- शायद उन्हें फिर कभी न देख पाएं

इमरान खान के छोटे बेटे कासिम के अनुसार, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक को "मनोवैज्ञानिक यातना" दी जा रही है, क्योंकि जेल गार्डों को भी उनसे बात करने की अनुमति नहीं है। सुलेमान और कासिम, इमरान खान की पहली बीवी के बेटे हैं। उनकी पहली पत्नी अंग्रेजी टीवी सेलिब्रिटी जेमिमा गोल्डस्मिथ थीं

Shubham Sharmaअपडेटेड Dec 17, 2025 पर 1:10 PM
इमरान खान को 'डेथ सेल' में किया जा रहा टॉर्चर! बेटों ने जताई चिंता, कहा- शायद उन्हें फिर कभी न देख पाएं
सुलेमान और कासिम, इमरान खान की पहली बीवी के बेटे हैं

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल के भीतर 'डेथ सेल' में मानसिक यातनाएं दी जा रही हैं। उनके बेटों ने यह दावा किया और चिंता जताई कि शायद वे अपने पिता को फिर कभी नहीं देख पाएंगे। इमरान खान भ्रष्टाचार के आरोपों में अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं। कासिम और सुलेमान खान के हवाले से बताया, "वह दो साल से ज्यादा समय से एकांत कारावास में है। जेल की स्थितियां बेहद दयनीय हैं। उन्हें पूरी तरह से अलग-थलग कर के रखा गया और किसी भी मिलने नहीं दिया जाता। अब हमें चिंता है कि शायद हम उन्हें फिर कभी न देख पाएं।"

Sky News से बात करते हुए इमरान खान के दोनों बेटों ने कहा कि उनके पिता से उनका महीनों से कोई संपर्क नहीं हुआ है। उनका दावा है कि हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं।

जेल में बीमार कैदियों के बीच इमरान खान!

उन्होंने बताया "उन्हें गंदा पानी दिया जा रहा है, वह ऐसे कैदियों के बीच हैं, जो हेपेटाइटिस से मर रहे हैं। इस समय स्थिति से बाहर निकलने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है। हम उम्मीद बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अभी हालात और भी बदतर होते जा रहे हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें