Pakistan Airspace Closed: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हालात और गंभीर हो गए हैं। पाकिस्तान ने शनिवार को अपने एयरस्पेस यानी हवाई क्षेत्र को पूरी तरह से बंद कर दिया। ये फैसला भारत की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई के बाद लिया गया, जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अहम शहरों और वायुसेना अड्डों पर हमला किया। बीते तीन दिनों में पाकिस्तान ने एलओसी पर गोलीबारी के साथ-साथ तुर्की ड्रोन के जरिए भारत के कई शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। इसके जवाब में भारत ने ‘कस्टम मैच अटैक’ करते हुए पाकिस्तान की वायुसेना की तीन बेस और इस्लामाबाद, लाहौर, रावलपिंडी जैसे बड़े शहरों पर हमले किए।
