Get App

भारत ने ढाका में बंद किया वीजा सेंटर, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला, डिमार्श जारी कर विरोध भी जताया

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “बांग्लादेश में हाल ही में हुई कुछ घटनाओं के संबंध में चरमपंथी तत्वों की ओर से फैलाई जा रही झूठी कहानी को भारत पूरी तरह से खारिज करता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अंतरिम सरकार ने न तो गहन जांच की है और न ही इन घटनाओं के संबंध में भारत के साथ कोई सार्थक सबूत साझा किए हैं

Shubham Sharmaअपडेटेड Dec 17, 2025 पर 2:47 PM
भारत ने ढाका में बंद किया वीजा सेंटर, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला, डिमार्श जारी कर विरोध भी जताया
भारत में ढाका में बंद किया वीजा सेंटर, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला, डिमार्श जारी कर जताया विरोध

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को सुरक्षा मुद्दों को लेकर बांग्लादेश के उच्चायुक्त को तलब किया। हाल ही में कथित तौर पर एक समूह ने भारतीय उच्चायुक्त को धमकी दी, जिसके बाद ये एक्शन लिया गया। नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) के नेता हसनत अब्दुल्ला ने भारत के खिलाफ भड़काऊं बयान दिया। इसी के जवाब में नई दिल्ली ने एक डिमार्श ऑर्डर जारी कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। इसी बीच, बढ़ते तनाव के मद्देनजर बुधवार तड़के ढाका में भारतीय वीजा सेंटर को भी बंद कर दिया गया।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “बांग्लादेश में हाल ही में हुई कुछ घटनाओं के संबंध में चरमपंथी तत्वों की ओर से फैलाई जा रही झूठी कहानी को भारत पूरी तरह से खारिज करता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अंतरिम सरकार ने न तो गहन जांच की है और न ही इन घटनाओं के संबंध में भारत के साथ कोई सार्थक सबूत साझा किए हैं।”

News18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में 20 मिनट तक मौजूद रहे।

अब्दुल्ला ने क्या कहा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें