Get App

US‑India Trade Deal: 'ट्रेड डील से अमेरिकी किसानों के लिए खुले भारत के द्वार', कृषि सचिव ब्रुक रॉलिन्स ने बताया 'बंपर लॉटरी'

India‑US Trade Deal: ब्रुक रॉलिन्स ने कहा कि इस नई डील के जरिए अमेरिकी कृषि उत्पादों को भारत के विशाल बाजार तक पहुंच मिलेगी, जिससे अमेरिका के ग्रामीण इलाकों में नकदी का प्रवाह बढ़ेगा और वहां के किसानों को उनके उत्पादों की बेहतर कीमतें मिल सकेंगी

Abhishek Guptaअपडेटेड Feb 03, 2026 पर 12:11 PM
US‑India Trade Deal: 'ट्रेड डील से अमेरिकी किसानों के लिए खुले भारत के द्वार', कृषि सचिव ब्रुक रॉलिन्स ने बताया 'बंपर लॉटरी'
अमेरिकी कृषि सचिव ब्रुक रॉलिन्स ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को अमेरिकी ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ बताया है

US‑India Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच हुई ऐतिहासिक ट्रेड डील ने वैश्विक व्यापार की तस्वीर पूरी तरह से बदल दी है। अमेरिकी कृषि सचिव ब्रुक रॉलिन्स ने इसे अमेरिकी किसानों के लिए 'बंपर लॉटरी' बताया है। इस डील के तहत भारत के विशाल मार्केट में अब अमेरिका से आने वाले अनाज, फल और अन्य कृषि उत्पादों के लिए दरवाजे खुल गए है। इस समझौते के तहत भारत ने वादा किया है कि वह आने वाले समय में अमेरिका से $500 बिलियन से अधिक की खरीदारी करेगा, जिसमें ऊर्जा और कोयले के साथ-साथ हाई-टेक मशीनरी भी शामिल होगी।

'अमेरिकी किसानों के लिए खुले भारत के द्वार'

अमेरिकी कृषि सचिव ब्रुक रॉलिन्स ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को अमेरिकी ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि इस नई डील के जरिए अमेरिकी कृषि उत्पादों को भारत के विशाल बाजार तक पहुंच मिलेगी, जिससे अमेरिका के ग्रामीण इलाकों में नकदी का प्रवाह बढ़ेगा और वहां के किसानों को उनके उत्पादों की बेहतर कीमतें मिल सकेंगी। रॉलिन्स ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि साल 2024 में भारत के साथ अमेरिका का कृषि व्यापार घाटा $1.3 बिलियन था। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत की बढ़ती आबादी अमेरिकी खेती के लिए एक अनिवार्य बाजार है और यह समझौता इस व्यापार घाटे को पाटने में लंबी दूरी तय करेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें