Get App

Israel-Iran War: ईरान में नए सुप्रीम लीडर की कमान संभालते ही इजरायल पर मिसाइल हमला, तेहरान के निशाने पर कतर, सऊदी और कुवैत

Israel-Iran War: मोजतबा को रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का बेहद करीबी और कट्टरपंथी माना जाता है। ईरानी सरकारी मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों में मिसाइलों पर 'सैय्यद मोजतबा, हम आपके आदेश पर तैयार हैं' जैसे नारे लिखे देखे गए

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Mar 09, 2026 पर 9:52 AM
Israel-Iran War: ईरान में नए सुप्रीम लीडर की कमान संभालते ही इजरायल पर मिसाइल हमला, तेहरान के निशाने पर कतर, सऊदी और कुवैत
88 सदस्यीय 'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' ने निर्णायक वोट के बाद 56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर नियुक्त किया

Iran Launched Fresh Wave Of Missiles: अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद 'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' ने उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का सुप्रीम लीडर चुना है। उनके बागडोर संभालते ही सोमवार तड़के ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों की एक नई लहर से हमला बोला। यह हमला मोजतबा द्वारा अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद सत्ता संभालने के बाद पहली बड़ी सैन्य कार्रवाई है।

88 सदस्यीय 'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' ने निर्णायक वोट के बाद 56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर नियुक्त किया। उन्हें रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) का बेहद करीबी और कट्टरपंथी माना जाता है। ईरानी सरकारी मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों में मिसाइलों पर 'सैय्यद मोजतबा, हम आपके आदेश पर तैयार हैं' जैसे नारे लिखे देखे गए।

ईरान के निशाने पर कतर, सऊदी और कुवैत 

ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई अब केवल इजरायल तक सीमित नहीं है, बल्कि उन सभी खाड़ी देशों तक फैल गई है जहां अमेरिकी ठिकाने हैं। कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका का बड़ा सैन्य अड्डा है, वहां सोमवार को भीषण धमाके हुए। कतर के रक्षा मंत्रालय ने एक मिसाइल को मार गिराने की पुष्टि की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें