Get App

'ईरान पर आज की रात भारी, होगी अब तक का सबसे बड़ी स्ट्राइक', अमेरिकी ने दी सीधी धमकी

अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ ने कहा कि आज के हमलों में सबसे ज्यादा फाइटर जेट, बॉम्बर और स्ट्राइक मिशन शामिल होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका की खुफिया जानकारी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और सटीक है। रक्षा मंत्री ने दावा किया कि अमेरिका ईरान के खिलाफ इस संघर्ष में पूरी तरह बढ़त बनाए हुए है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Mar 10, 2026 पर 7:40 PM
'ईरान पर आज की रात भारी, होगी अब तक का सबसे बड़ी स्ट्राइक', अमेरिकी ने दी सीधी धमकी
Israel-US Iran War: ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच लगातार 11 दिन से जंग जारी है।

Iran-Israel and US War: ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच लगातार 11 दिन से जंग जारी है। ये देश एक दूसरे पर जमकर मिसाइलें और ड्रोन दाग रहे हैं। फिलहाल जंग खत्म होने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। वहीं युद्ध के बीच अमेरिका ने मंगलवार को ईरान को लेकर नई चेतावनी जारी की। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि आज ईरान पर अब तक की सबसे ज़ोरदार स्ट्राइक की जाएगी।

अमेरिका का बड़ा दावा 

रिपोर्ट के अनुसार, हेगसेथ ने कहा कि आज के हमलों में सबसे ज्यादा फाइटर जेट, बॉम्बर और स्ट्राइक मिशन शामिल होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका की खुफिया जानकारी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और सटीक है। रक्षा मंत्री ने दावा किया कि अमेरिका ईरान के खिलाफ इस संघर्ष में पूरी तरह बढ़त बनाए हुए है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तय किए गए लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने ईरान की सैन्य ताकत को काफी हद तक कमजोर कर दिया है। उनके मुताबिक, पिछले 24 घंटों में ईरान ने सबसे कम मिसाइलें दागी हैं, जो इस बात का संकेत है कि उसकी सैन्य क्षमता पर असर पड़ा है।

पीट हेगसेथ ने कहा "ईरानी नौसेना अब नहीं रही। इसलिए नौसेना के लिहाज से उस क्षेत्र में कोई भी ताकत दिखाने की उनकी काबिलियत कम हो रही है और और कम होती जाएगी।" उन्होंने कहा "यह तो बस शुरुआत है। ईरान की तुलना में हमारी काबिलियत बहुत ज्यादा है। और सच कहूं तो, जब आप हमारी एयर फोर्स को इजरायली डिफेंस फोर्स की एयर फोर्स के साथ मिलाते हैं, तो ये दुनिया की दो सबसे ताकतवर एयर फोर्स हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें