Iran-Israel war : इजराइली डिफेंस फोर्सेज को ये गलती पड़ी भारी, भारत से मांगनी पड़ी माफी

भारत की तीखी प्रतिक्रिया के बाद इजराइली डिफेंस फोर्सेज ने जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने वाले गलत मानचित्र के लिए माफी मांगी है। भारत सरकार ने आईडीएफ की पोस्ट या उसकी माफी पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की है

अपडेटेड Jun 14, 2025 पर 2:40 PM
Story continues below Advertisement
IDF ने अपनी गलती स्वीकार की और कहा "यह पोस्ट रीजन का एक चित्रण है। यह मानचित्र सीमाओं को सटीक रूप से चित्रित करने में विफल रहा है। हम किसी भी गलती के लिए क्षमा चाहते हैं

अपनी गलतियों में सुधार करते हुए, इज़रायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने शुक्रवार को भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं का गलत नक्शा साझा करने के बाद सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगी है। शुक्रवार को IDF की एक ब्रीफिंग में जम्मू -कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया था। इस विवादस्पद नक्शे को एक्स पर एक पोस्ट में शामिल किया गया था। इस भारतीय यूजरों ने तुरंत जोरदार आपत्ति व्यक्त की थी। इनमें से कुछ ने अपनी प्रतिक्रियाओं में इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को भी टैग किया था।

इन आलोचनाओं का जवाब देते हुए, आईडीएफ ने अपनी गलती स्वीकार की और कहा"यह पोस्ट रीजन का एक चित्रण है। यह मानचित्र सीमाओं को सटीक रूप से चित्रित करने में विफल रहा है। हम किसी भी गलती के लिए क्षमा चाहते हैं।" हालांकि भारत सरकार ने आईडीएफ की पोस्ट या उसकी माफी पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की है।


आईडीएफ का यह बयान उसके मूल ट्वीट के लगभग 90 मिनट बाद पोस्ट किया गया था और यह "Indian Right Wing Community" अकाउंट से जुड़े एक यूजर की शिकायत का सीधा जबाव था।

वह मुख्य ट्वीट,जिसने कूटनीतिक हंगामा मचा दिया,शुक्रवार देर शाम को पोस्ट किया गया था। इसमें ईरान से निकलने वाले लाल घेरे को दिखाया गया था और भारत, चीन, सऊदी अरब, लीबिया, इथियोपिया, रोमानिया, बुल्गारिया, कजाकिस्तान, तुर्की और रूस सहित पश्चिम एशिया, उत्तरी अफ्रीका, यूरोप और एशिया के बड़े हिस्सों को इस घेरे में शामिल किया गया था। इस ग्रॉफिक का उद्देश्य ईरान की मिसाइल रेंज को दर्शाना था और दुनिया को यह बताना था कि तेहरान पूरी दुनिया के लिए बड़ा खतरा है।

आईडीएफ ने अपने ट्वीट में कहा, "ईरान पूरी दुनिया के लिए खतरा है। इजरायल उसका अंतिम लक्ष्य नहीं है, यह तो बस शुरुआत है। हमारे पास कार्रवाई करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था।

एक्स पर अपना बात को रखने के लिए इजराइल द्वारा डाली गई पोस्ट में भारत की सीमाओं का का चित्रण किया गया है। इस चित्रण में जम्मू और कश्मीर को गलत तरीके से भारत का हिस्सा नहीं बताया गया है। इसके चलते आईडीएफ को भारतीय यूजरों के गुस्से का समना करना पड़ा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।