Get App

'झूठ बोल रहा है अमेरिका...', ट्रंप के दावे पर बुरी तरह भड़का ईरान; डील टूटने से बढ़ सकता है तेल संकट!

Iran Rejects Nuclear Concessions: ट्रंप के दावों को ईरान ने सिरे से खारिज कर दिया है। इसके साथ ही तेहरान ने बेहद आक्रामक रुख अपना लिया है। उनका कहना है कि 'हम अमेरिका के साथ किसी भी समझौते पर दस्तखत नहीं करने जा रहे हैं' और जो लोग यह दावा कर रहे हैं कि डील करीब है, वे सफेद झूठ बोल रहे हैं'

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 25, 2026 पर 5:12 PM
'झूठ बोल रहा है अमेरिका...', ट्रंप के दावे पर बुरी तरह भड़का ईरान; डील टूटने से बढ़ सकता है तेल संकट!
ईरान ने कहा है कि 'हम अमेरिका के साथ किसी भी समझौते पर दस्तखत नहीं करने जा रहे हैं'

Trump-Iran Deal Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच होने वाली पीस डील पूरी तरह खटाई में पड़ती नजर आ रही है। ईरान ने अमेरिका के दावों को सिरे से खारिज करते हुए बेहद आक्रामक रुख अपना लिया है। ईरान ने दोटूक कहा है कि 'हम अमेरिका के साथ किसी भी समझौते पर दस्तखत नहीं करने जा रहे हैं' और जो लोग यह दावा कर रहे हैं कि डील करीब है, वे सफेद झूठ बोल रहे हैं।

तेहरान और वाशिंगटन के बीच जारी यह तनातनी अब इस हद तक बढ़ चुकी है कि ईरानी अधिकारियों ने साफ संकेत दिए हैं कि ईरान इस पूरी बातचीत को ही रद्द करने की कगार पर पहुंच गया है। 8 अप्रैल को हुए सीजफायर के बाद से इसे कूटनीति का सबसे नाजुक दौर माना जा रहा है।

यूरेनियम पर ईरान ने किया झुकने से इनकार

इस विवाद की सबसे बड़ी वजह परमाणु कार्यक्रम और यूरेनियम भंडार को लेकर दोनों देशों के अलग-अलग दावे हैं। अमेरिकी मीडिया में आ रही उन खबरों को ईरान के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक रूप से खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि तेहरान अपने समृद्ध यूरेनियम का भंडार अमेरिका को सौंपने पर राजी हो गया है। ईरान ने इसे 'सरासर झूठ' बताया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें