Iran War: 'तैयार है बड़ा सरप्राइज...', ईरान की अमेरिका-इजरायल को नई धमकी; ट्रंप के 48 घंटे के अल्टीमेटम के बीच चरम पर तनाव

Iran War: ईरानी अधिकारी ने राष्ट्रपति ट्रंप के संदेशों को युद्ध के मैदान की वास्तविकता के बजाय केवल 'परसेप्शन' बनाने की कोशिश बताया। अधिकारी के अनुसार, 'युद्ध के मैदान में अपनी कमजोरी को छिपाने के लिए ट्रंप अब मीडिया और धमकियों का सहारा ले रहे हैं'

अपडेटेड Apr 05, 2026 पर 10:26 AM
Story continues below Advertisement
ईरान का दावा है कि उसके पास हमलों के लिए लक्ष्यों की एक लिस्ट है और वह अपनी रणनीति के अनुसार आगे बढ़ रहा है

Iran-US War: मिडिल ईस्ट में 28 फरवरी से शुरू हुआ युद्ध अभी भी जारी है। बीतें दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को '48 घंटे' की चेतावनी दी थी। उसी के जवाब में अब ईरान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने अमेरिका और इजरायल को एक 'बड़े सरप्राइज' के लिए तैयार रहने को कहा है। ईरान का दावा है कि उसके पास लक्ष्यों की एक लिस्ट है और वह अपनी रणनीति के अनुसार आगे बढ़ रहा है।

बस थोड़ा सा इंतजार...

लेबनान के 'अल-मायादीन' टेलीविजन नेटवर्क से बात करते हुए एक ईरानी अधिकारी ने सख्त लहजे में कहा, 'हमारे पास अमेरिका और इजरायली शासन के लिए एक बड़ा सरप्राइज है, इसमें बस थोड़ा ही समय लगेगा।' अधिकारी ने दावा किया कि दक्षिणी ईरान में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई खुद ईरान के पक्ष में समय का रुख मोड़ सकती है। उन्होंने अमेरिका के दावों को खारिज करते हुए कहा कि वाशिंगटन के पास लक्ष्यों की कोई सटीक जानकारी नहीं है, जबकि ईरान अपनी योजना के अनुसार बिल्कुल सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।


'कमजोरी छिपाने के लिए मीडिया का सहारा ले रहे ट्रंप'

ईरानी अधिकारी ने राष्ट्रपति ट्रंप के संदेशों को युद्ध के मैदान की वास्तविकता के बजाय केवल 'परसेप्शन' बनाने की कोशिश बताया। अधिकारी के अनुसार, युद्ध के मैदान में अपनी कमजोरी को छिपाने के लिए ट्रंप अब मीडिया और धमकियों का सहारा ले रहे हैं। इससे पहले ईरानी जनरल अली अब्दुल्लाही अलीबादी ने ट्रंप की 48 घंटे वाली 'कयामत' की धमकी को 'बेवकूफाना' करार दिया था।

आर्थिक और रणनीतिक ठिकानों पर बढ़ते हमले

ईरानी सेना ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए सबसे महत्वपूर्ण 'होर्मुज जलडमरूमध्य' पर अपने पूर्ण नियंत्रण की बात दोहराई है। इसके साथ ही, खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका और इजरायल के हितों से जुड़ी आर्थिक संपत्तियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। तेहरान का स्पष्ट मानना है कि वह 'छापामार युद्ध' की रणनीति के जरिए दुश्मन को थकाने की कला में माहिर हो चुका है। ईरानी अधिकारियों का दावा है कि वाशिंगटन की रणनीति पूरी तरह विफल रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।