Get App

'अगले 12 घंटे ट्रेनों और रेलवे ट्रैक से दूर रहें', इजरायल की ईरानियों को सख्त चेतावनी; ईरान पर होने वाला है भीषण हमला!

Israeli Advisory To Iran: इजरायली सेना ने स्पष्ट कहा है, 'ट्रेनों में आपकी मौजूदगी या रेलवे ट्रैक के आसपास होना आपकी जान को खतरे में डाल सकता है।' एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह चेतावनी इस बात का संकेत है कि इजरायल, ईरान के लॉजिस्टिक्स और रेलवे नेटवर्क को निशाना बना सकता है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Apr 07, 2026 पर 12:45 PM
'अगले 12 घंटे ट्रेनों और रेलवे ट्रैक से दूर रहें', इजरायल की ईरानियों को सख्त चेतावनी; ईरान पर होने वाला है भीषण हमला!
यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की समझौते की 'डेडलाइन' खत्म होने में कुछ ही घंटे बचे हैं

Urgent Warning To Iranians: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष अब अपने सबसे विनाशकारी मोड़ पर पहुंचने वाला है। ये कयास इसलिए लगाए जा रहे हैं क्योंकि इजरायली सेना ने ईरान के आम नागरिकों के लिए एक बेहद 'अर्जेंट एडवाइजरी' जारी की है। एडवाइजरी में आम लोगों को अगले 12 घंटों तक ट्रेनों और रेलवे लाइनों से दूर रहने को कहा गया है। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की समझौते की 'डेडलाइन' खत्म होने में कुछ ही घंटे बचे हैं।

'जानलेवा हो सकता है ट्रेन का सफर'

इजरायली सेना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ईरान के लोगों को सतर्क किया है। ईरान के समय के अनुसार आज रात 9:00 बजे तक लोगों को ट्रेनों का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है। सेना ने स्पष्ट कहा है, 'ट्रेनों में आपकी मौजूदगी या रेलवे ट्रैक के आसपास होना आपकी जान को खतरे में डाल सकता है।' एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह चेतावनी इस बात का संकेत है कि इजरायल, ईरान के लॉजिस्टिक्स और रेलवे नेटवर्क को निशाना बना सकता है।

तेहरान में तबाही जारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें