Get App

Kevin Warsh: कौन हैं केविन वार्श, जो फेड चेयरमैन के लिए अब बन गए हैं ट्रंप की पहली पसंद

Kevin Warsh: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेड चेयर के लिए केविन वार्श को अपनी पहली पसंद बता दिया है। 2008 संकट के दौरान फेड में अहम भूमिका निभाने वाले वार्श क्यों इतने महत्वपूर्ण हैं, और इस रेस में कौन-कौन शामिल है, समझिए पूरी तस्वीर।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Dec 14, 2025 पर 10:12 PM
Kevin Warsh: कौन हैं केविन वार्श, जो फेड चेयरमैन के लिए अब बन गए हैं ट्रंप की पहली पसंद
ट्रंप ने फिर कहा कि फेड चेयर को ब्याज दरों पर फैसला लेने से पहले राष्ट्रपति से सलाह लेनी चाहिए।

Kevin Warsh: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि फेडरल रिजर्व के अगले चेयर के लिए केविन वार्श (Kevin Warsh) उनकी लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, वार्श ने बुधवार को ट्रंप से मुलाकात की थी, जिसके तुरंत बाद यह बदलाव देखने को मिला। मई 2026 में जेरोम पॉवेल का कार्यकाल खत्म हो रहा है, इसलिए यह रेस बेहद अहम मानी जा रही है।

कौन हैं केविन वार्श

केविन वार्श एक प्रमुख अमेरिकी अर्थशास्त्री और पूर्व फेडरल रिजर्व गवर्नर हैं। उन्हें फाइनेंशियल मार्केट्स, मॉनेटरी पॉलिसी और संकट के समय लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों पर उनकी समझ के लिए जाना जाता है। वे 2006 से 2011 तक फेड बोर्ड में रहे और 2008 की वैश्विक आर्थिक मंदी के दौरान फेड की रणनीति बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

इससे पहले वे मॉर्गन स्टेनली में इन्वेस्टमेंट बैंकिंग और स्ट्रैटेजी से जुड़े वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके थे। फेड से बाहर आने के बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के हूवर इंस्टीट्यूशन में रिसर्च फेलो के रूप में काम किया। उन्होंने अमेरिकी अर्थव्यवस्था, ब्याज दरों और फेड की नीतियों पर लगातार लिखा और सलाह दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें