बांग्लादेश में पिछले साल उठा सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहां की पदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को जान बचाकर देश छोड़ कर भारत में शरण लेनी पड़ी। पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया पर ड्रोन अटैक का खतरा मंडरा रहा है। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रही हैं और इस समय ढाका के एवरकेयर अस्पताल में भर्ती हैं। स्थानीय मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस ने खालिदा जिया के अस्पताल के ऊपर और आसपास के पूरे इलाके को ‘नो फ्लाई जोन’ (No Fly Zone) घोषित कर दिया है। विशेष रूप से किसी भी तरह के ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस आदेश के बाद से ही कयासों का बाजार गर्म है कि उनके ऊपर किसी हवाई हमले या ड्रोन के जरिए निगरानी का खतरा मंडरा रहा है।
