New York: 277 लोगों के साथ ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मैक्सिकन नौसेना का जहाज, वीडियो में दिखा भयावह मंजर

Brooklyn Bridge: जानकारी के मुताबिक ब्रुकलिन ब्रिज से टकराने वाला मैक्सिकन कुआटेमोक जहाज साल 1982 का स्पेन में बना हुआ है। वह सैन्य युद्धाभ्यास के लिए जा रहा था तभी दुर्घटना हो गई

अपडेटेड May 18, 2025 पर 1:46 PM
Story continues below Advertisement
ब्रुकलिन ब्रिज से टकराता हुआ कुआटेमोक जहाज

New York Brooklyn Bridge: अमेरिका के न्यूयॉर्क में मैक्सिकन नौसेना का प्रशिक्षण जहाज कुआटेमोक ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया। यह हादसा तब हुआ जब जहाज ब्रिज के नीचे से निकल रहा था। जहाज पर लगा मस्तूल (जहाज में एक ऊंचा खंबा) पुल से टकरा गया. जहाज पर तीन मस्तूल लगे थे जो एक के बाद एक टकरा कर जहाज के डेक पर गिर गए। इस घटना में 2 लोगों की मौत और 19 लोगों के घायल होने की खबर है। बता दें कि दुर्घटना के समय कुआटेमोक जहाज में 277 क्रू सदस्य सवार थे।

न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने बताया कि, इस घटना में 2 लोगों की मौत और 19 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर हैं। वीडियो में सफेद नाविक वर्दी पहने कई लोगों को जहाज के क्रॉसबीम से लटकते हुए देखा जा सकता है। मैक्सिकन नौसेना ने एक्स पर स्पेनिश में एक पोस्ट में कहा, 'न्यूयॉर्क में कुआटेमोक सेलबोट के प्रस्थान के दौरान ब्रुकलिन ब्रिज के साथ एक घटना हुई, जिससे प्रशिक्षण जहाज को नुकसान पहुंचा है।

लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया जहाज टकराने का वीडियो

सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो फुटेज में एक लंबा मस्तूल पुल के डेक से टकरा कर नीचे जहाज के डेक पर गिरता दिख रहा है। जैसे ही तीन मस्तूलों वाला जहाज न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया, रोशनी से सजे जहाज के तीन में से दो मस्तूल ढह गए, जिसके ठीक नीचे यात्री खड़े दिखाई दे रहे थे। दुर्घटना के बाद जहाज के डेक की ओर मलबा गिरता हुआ देखा जा सकता है, जिसमें मस्तूल, रोशनी और रिगिंग के हिस्से शामिल हैं।


Abhishek Gupta

Abhishek Gupta

First Published: May 18, 2025 9:31 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।